नई दुल्हन अथिया शेट्टी रेड एम्बेलिश्ड ड्रेस में आईं नजर, आफ्टर वेडिंग बैश में दिखाया 'मंगलसूत्र'

नई-नवेली दुल्हन अथिया शेट्टी आफ्टर वेडिंग पार्टी में लाल रंग के हैवी एम्बेलिश्ड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। देखिए कैसे एक्ट्रेस ने अपना ब्राइडल ग्लो और खूबसूरत 'मंगलसूत्र' फ्लॉन्ट किया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नई दुल्हन अथिया शेट्टी रेड एम्बेलिश्ड ड्रेस में आईं नजर, आफ्टर वेडिंग बैश में दिखाया 'मंगलसूत्र'

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी की तस्वीरें अभी भी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और हम उनके दीवाने हैं। अब हमें नवविवाहित के रूप में अथिया शेट्टी की पहली झलक मिली है और उनका ब्राइडल ग्लो वाकई देखने लायक है।

kl rahul-atiya

अथिया शेट्टी अपनी शादी के बाद आईं नजर

24 जनवरी 2023 को अंशुला कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में मस्ती टाइम की एक झलक साझा की, उन्हें अपने हाथ में कुछ पोलेरॉइड्स पकड़े हुए देखा गया, जिसमें नवविवाहित राहुल और अथिया, अंशुला व उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पोज दे रहे थे। हालांकि, न्यूलीवेड के रूप में अथिया के लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। नई दुल्हन के लाल रंग के लहंगे को सिल्वर एंम्ब्रॉयडरी के साथ सजाया गया था और उनके आउटफिट के साथ डायमंड ज्वेलरी को पेयर किया गया था। अथिया ने अपनी सगाई की अंगूठी और एक खूबसूरत मंगलसूत्र भी दिखाया है। तस्वीर के ऊपर अंशुला ने लिखा, "आप सभी के प्रति जुनूनी। @klrahul @athiyashetty @rohanthakkar1511।"

athiya

अथिया शेट्टी की शादी में अंशुला कपूर BF रोहन ठक्कर संग आई थीं नजर

अपनी करीबी दोस्त अथिया शेट्टी की शादी के लिए अंशुला कपूर ने शादी की थीम को पूरा करने के लिए पेस्टल रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। उन्होंने क्रीम कलर के शरारा को भारी-भरकम चोली के साथ चुना था। उन्होंने अपने आउटफिट को शीयर दुपट्टे के साथ एक एम्बेलिश्ड बॉर्डरलाइन के साथ स्टाइल किया था और इसे अपने कंधों पर एक केप की तरह टिकाया था। दूसरी ओर, रोहन ने एक सफेद नेहरू जैकेट के साथ क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।

athiya

अथिया शेट्टी का ब्राइडल लुक

अपनी शादी के लिए अथिया शेट्टी ने पारंपरिक लाल लहंगे को छोड़कर अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन किया गया गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। दुल्हन ने अपने डी-डे पर चिकनकारी वेडिंग लहंगा पहना था और खूबसूरत लग रही थीं। अपने लहंगे को फुल-स्लीव वाले ब्लाउज़ के साथ पेयर करते हुए अथिया ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें स्टोन से जड़ा हुआ नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था। डैवी मेकअप लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को बन में बांध रखा था। दूसरी ओर, केएल राहुल डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से हल्के कढ़ाई वाली शेरवानी में डैपर दिख रहे थे। उन्होंने अपने लुक को स्टोल और मल्टी लेयर्ड एमराल्ड नेकपीस से पूरा किया था। जानकारी के मुताबिक अथिया की शादी का जोड़ा बनने में 10,000 घंटे यानी एक साल से ज्यादा का समय लगा है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

athiya

अथिया शेट्टी का करियर

जहां केएल राहुल एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं, जो वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान के रूप में काम कर रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी अथिया शेट्टी एक अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माणा शेट्टी की बेटी अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और हमारे दिलों में अपनी जगह बनाई थी। उनकी कुछ अन्य फिल्मों में 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' शामिल हैं। कथित तौर पर, केएल राहुल और अथिया शेट्टी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।

athiya

फिलहाल, आपको अथिया का पोस्ट वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.