अथिया शेट्टी ने शादी में पहनी थी 5 हजार की कस्टम-मेड हैंड-एम्ब्रॉएडर्ड हील्स, लहंगे से कर रही थी मैच

अथिया शेट्टी 23 जनवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। अभिनेत्री ने 'गोटा'-कढ़ाई वाली फ़िज़ी गॉब्लेट हील्स पहनी थी। आाइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी ने शादी में पहनी थी 5 हजार की कस्टम-मेड हैंड-एम्ब्रॉएडर्ड हील्स, लहंगे से कर रही थी मैच

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ 23 जनवरी 2023 को मुंबई में अपने बंगले में शादी कर ली है। 30 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने विशेष दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, क्योंकि उन्होंने हर चीज में एक पर्सनल टच जोड़ना सुनिश्चित किया था। अपने कस्टमाइज्ड कलीरे को फ्लॉन्ट करने से लेकर अनामिका खन्ना के लहंगे में लोगों का ध्यान खींचने तक, अथिया ने हर बारीकी का ध्यान रखा था।

athiya

अथिया शेट्टी ने शादी में पहनी थी कस्टम मेड हील्स 

अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर 'फ़िज़ी गॉब्लेट' ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में ​कपल अपने-अपने शादी के आउटफिट में शानदार लग रहा था और हमारे लिए उनसे नज़रें हटाना मुश्किल था। तस्वीरों के साथ हम एक खूबसूरत नोट देख सकते हैं, जिसमें यह बताया गया था कि अथिया ने अपने पेस्टल ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए कस्टम-मेड फ़िज़ी हील्स पहनी थी। नोट में लिखा है, "इस खूबसूरत जोड़ी @athiyashetty और @klrahul को बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों को हमेशा के लिए प्यार और खुशी की शुभकामनाएं! @athiyashetty ने अपने खास दिन के लिए कस्टम-मेड फ़िज़ी हील्स पहनी थीं। उनके पेस्टल, एलिगेंट ब्राइडल लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उनके लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया।"

athiya

अथिया शेट्टी की वेडिंग हील्स की कीमत

अथिया शेट्टी की वेडिंग हील्स 'फिजी गॉब्लेट' की आधिकारिक वेबसाइट पर 'द अथिया शू' के नाम से उपलब्ध हैं। उनकी हील्स को मैट गोल्ड से हाईलाइट किया गया था और उन पर गोटा एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन एम्बेलिशमेंट किया गया था। सॉफ्ट पिंक हील्स उनकी शादी के जश्न के लिए परफेक्ट चॉइस थी, क्योंकि ये उनके पेस्टल-टोन्ड आउटफिट के साथ अच्छे लग रहे थे। कुछ शोध करने पर हमने पाया कि अथिया की शादी की हील्स की कीमत 5,290 रुपए है।

athiya

अथिया शेट्टी शादी के बाद दिखीं बेहद खूबसूरत

24 जनवरी 2023 को हमें नवविवाहित के रूप में अथिया शेट्टी की पहली झलक मिली और उनका ब्राइडल ग्लो बेमिसाल था। अंशुला कपूर ने कुछ पोलेरॉइड्स की एक झलक दिखाई थी, जिसमें नवविवाहित राहुल और अथिया को उनके इंस्टा हैंडल पर अंशुला और उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। हालांकि, यह नवविवाहित के रूप में अथिया का पहला लुक था, जिसने हमारा दिल चुरा लिया। नई दुल्हन को सिल्वर कढ़ाई वाले लाल रंग के लहंगे में सजाया गया था और उन्होंने अपने आउटफिट के साथ डायमंड ज्वेलरी पेयर की थी। अथिया ने अपनी सगाई की अंगूठी और एक खूबसूरत मंगलसूत्र भी दिखाया था। दूसरी ओर, उनके पति केएल राहुल ने क्रीम रंग का स्वेटर पहना हुआ था।

athiya

अथिया शेट्टी का ब्राइडल लुक

अपनी शादी के लिए अथिया शेट्टी ने पारंपरिक लाल लहंगे को छोड़कर अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन किया गया पिंक कलर का लहंगा चुना था। दुल्हन अपने डी-डे पर चिकनकारी लहंगा में खूबसूरत लग रही थीं। अपने लहंगे को फुल-स्लीव वाले ब्लाउज़ के साथ पेयर करते हुए अथिया ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें स्टोन से जड़ा हुआ नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था। डैवी मेकअप लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को बन में बांध रखा था। दूसरी ओर, केएल राहुल डिजाइनर अनामिका खन्ना के हल्के कढ़ाई वाली शेरवानी में डैपर दिख रहे थे। उन्होंने अपने लुक को स्टोल और मल्टी लेयर्ड एमरॉल्ड नेकपीस से पूरा किया था। केएल राहुल-अथिया शेट्टी की नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

athiya

तो क्या आप भी अपनी शादी में अथिया शेट्टी की तरह हैंडक्राफ़्टेड फ़िज़ी गोब्लेट शूज पहनना चाहेंगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.