लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेताओं और सिंगर्स में से एक अरविंद अकेला 'कल्लू' (Arvind Akela Kallu) ने 26 जनवरी 2023 को बनारस में शिवानी पांडेय (Shivani Pandey) से शादी रचाई। उनकी शादी में उनके परिवार के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे जैसे- रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुबे, खुशबू गाज़ीपुरी और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल हुए थे। कल्लू की शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और एक्टर खबरों में भी बने हुए हैं। ऐसे में जो लोग उन्हें अब तक नहीं जानते थे, वे भी उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए इस स्टोरी में हम आपको उनकी टोटल नेट वर्थ और उनकी पत्नी के बारे में बताते हैं।
बिहार के बक्सर के रहने वाले एक्टर अरविंद अकेला 'कल्लू' की टोटल नेट वर्थ के बारे में बताने से पहले हम आपको उनकी सोर्स ऑफ इनकम बता देते हैं। कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम कर चुके कल्लू स्टेज शोज भी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्टर फिल्म निर्माता के भी पसंदीदा हैं, जो उन्हें मुंह-मांगी फीस देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में वह सिर्फ फिल्म ही नहीं, स्टेज शोज और एल्बम से भी लाखों कमाते हैं। फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों को भी खूब पसंद किया जाता है, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब वायरल होते हैं, यही वजह है कि कल्लू के गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं।
अरविंद भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। ऐसे में फिल्मों के लिए उन्हें फीस के तौर पर मोटी रकम मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक फिल्म के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।
(ये भी पढ़ें- निरहुआ की सबसे महंगी चीजें: लग्जरी कारों से मुंबई में स्थित करोड़ों के घर तक के मालिक हैं एक्टर)
साल 2015 में 'दिल भईल दीवाना' से डेब्यू करने वाले कल्लू के पास करोड़ों का संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुरी सुपरस्टार कल्लू 3 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
(ये भी पढ़ें- पवन सिंह का लग्जीरियस घर: महंगी गाड़ियों से लेकर खूबसूरत हवेली तक के मालिक हैं भोजपुरी सिंगर)
कल्लू ने शिवानी पांडेय नाम की लड़की से बनारस में शादी रचाई है। शिवानी बनारस की ही रहने वाली हैं। हालांकि, उनके बारे में इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वैसे, आपको कल्लू और शिवानी की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।