निरहुआ की सबसे महंगी चीजें: लग्जरी कारों से मुंबई में स्थित करोड़ों के घर तक के मालिक हैं एक्टर

यहां हम आपको भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

निरहुआ की सबसे महंगी चीजें: लग्जरी कारों से मुंबई में स्थित करोड़ों के घर तक के मालिक हैं एक्टर

भोजपुरी फिल्म जगत आज नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। साथ ही भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्रियों की चर्चा भी अब हर जगह होने लगी है। बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री की तरह ही अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी टैलेंट की कमी नहीं है। भोजपुरी कलाकार अपनी एक्टिंग के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं। ये कहना सही होगा कि, भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।

Nirahua

ये बात भी बिल्कुल सही है कि, कमाई के मामले में भी भोजपुरी स्टार अब किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी सितारे भी मोटी कमाई करते हैं और अपने शौक पूरे करते हैं। एक ऐसे ही भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ हैं, जिन्हें आज हर कोई जानता है। निरहुआ ने कई भोजपुरी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और वह एक अच्छे गायक भी हैं। अपनी एक्टिंग से पहचान स्थापित करने वाले निरहुआ आज कई लग्ज़री चीजों के मालिक हैं। तो चलिए आज आपको निरहुआ की पांच लग्ज़री चीजों के बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- पवन सिंह का लग्जीरियस घर: महंगी गाड़ियों से लेकर खूबसूरत हवेली तक के मालिक हैं भोजपुरी सिंगर)

निरहुआ के पास हैं लग्ज़री कारें

Nirahua Car Collection

निरहुआ महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। यही वजह है कि, उनके पास महंगी और लग्ज़री गाड़ियां भी हैं। निरहुआ के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कीमती गाड़ियों के कलेक्शन हैं। एक्टर की रेंज रोवर की कीमत मार्केट में लगभग 42 लाख रुपए है और फॉर्च्यूनर की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। इसके अलावा अभिनेता के पास पल्सर बाइक भी है।

निरहुआ हैं आलीशान फ्लैट के मालिक

Nirahua

निरहुआ का मुंबई के पॉश एरिया में घर बना है। उनका अंधेरी में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास तीन करोड़ रुपए तक की रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स भी हैं। उनका मुंबई वाला यह घर काफी अच्छे से डिजाइन करके बनाया गया है। इस घर में किसी भी चीज की कमी नहीं है।

निरहुआ हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक

Nirahua

फिल्म स्टार निरहुआ ने 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसके हलफनामे में एक्टर ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इस हलफनामे के अनुसार, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पास कुल 5 करोड़ 93 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, निरहुआ 1 करोड़ 28 लाख चल संपत्ति और 4 करोड़ 60 लाख अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसमें इनकी कृषि भूमि भी शामिल है।

निरहुआ का है एलआईसी में भी इंवेस्टमेंट

Nirahua

एक्टर ने जीवन बीमा पॉलिसी में भी इंवेस्टमेंट किया हुआ है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, निरहुआ के पास करीब 6 लाख रुपए की जीवन बीमा पॉलिसी है। इसके अलावा अभिनेता ने कई कंपनियों में शेयर भी खरीदे हुए हैं और कुछ लोगों को इन्होंने पैसा उधार भी दिया हुआ है।

निरहुआ के पास हैं लाखों की ज्वेलरी

Nirahua with family

एक्टर निरहुआ के पास करीब 75 लाख रुपए के सोने के आभूषण हैं। इसके साथ ही इनके पास सोने और चांदी के सिक्के भी हैं। निरहुआ की पत्नी के पास भी लगभग 6.30 लाख के आभूषण हैं।

निरहुआ की निजी जिंदगी

Nirahua with rumourd gf Amrapali and wife

अभिनेता अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, वहीं उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। निरहुआ की पत्नी मनसा देवी हाउस वाइफ हैं। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती हैं। आज निरहुआ के पास किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन उनका बचपन गरीबी में बीता और एक समय ऐसा भी रहा है, जब उनके पास साइकिल खरीदने के भी पैसे नहीं थे। आज निरहुआ एक बड़ा नाम बन गए हैं और अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। वहीं कुछ समय से निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अफेयर की खबरों के चलते चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों कलाकारों ने गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली है।

Nirahua

(ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का लग्जीरियस घर: बंगले में बने गार्डन से लिविंग रूम तक, सब है बेहद शानदार)

वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.