Bipasha Basu ने अपनी 1 साल की बेटी Devi को कहा 'किताबी कीड़ा', अपने बेडटाइम रूटीन की दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के बेडटाइम रूटीन की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bipasha Basu ने अपनी 1 साल की बेटी Devi को कहा 'किताबी कीड़ा', अपने बेडटाइम रूटीन की दिखाई झलक

पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फेज यानी पैरेंटहुड को दिल खोलकर जी रहे हैं, जिसकी झलकियां वे अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 12 नवंबर 2022 को जन्मी उनकी बेटी देवी अब एक साल की हो गई हैं, जो चीजों को कुछ-कुछ समझने लगी हैं। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बेडटाइम रूटीन की झलकियां दिखाई हैं, जो बेहद प्यारी हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी संग अपने बेडटाइम रूटीन की झलक

29 नवंबर 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर बिपाशा बसु ने अपनी प्यारी बेटी देवी के साथ अपने बेड टाइम रूटीन की एक झलक शेयर की। फोटो में बच्ची फुल स्लीव्स वाली प्रिंटेड ओनेसी में बेहद प्यारी लग रही थी। झलकियों में हम देख सकते हैं कि देवी ढेर सारी किताबों में से एक बुक ढूंढती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो के बैकग्राउंड में हम बिपाशा की आवाज भी सुन सकते हैं, जो वहां अपनी बेटी से किताबों से जुड़ी कई बातें पूछ रही हैं। इसके अलावा, प्यारी मां ने देवी को अपना 'छोटा किताबी कीड़ा' कहा और वीडियो के ऊपर उन्होंने लिखा, "मेरे छोटे 'किताबी कीड़ा' के साथ बेडटाइम की स्टोरीज।''

bipasha basu

bipasha basu

जब बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी को बताया 'वॉटर बेबी' 

समय-समय पर, बिपाशा को अपनी बच्ची की कुछ खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है। 14 नवंबर 2023 को बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज में मालदीव की छुट्टियों से अपनी बेटी देवी की एक और प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें देवी येलो कलर की बिकिनी में प्यारी लग रही थीं, जिसमें एक स्ट्रैपी टॉप और एक फ्रिल्ड लोअर शामिल था। वह अकेली खड़ी थीं, बिना किसी सहारे और बड़ी खिड़कियों के बाहर तालाब को निहारती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीर के ऊपर बिपाशा ने लिखा था, "वॉटर बेबी।"

bipasha basu

जब Bipasha Basu ने पति Karan का बेटी Devi संग 'हारमोनिका' पर सुर मिलाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

देवी के पहले बर्थडे बैश की झलकियां

12 नवंबर 2023 को बिपाशा और करण की बेटी देवी एक साल की हो गईं। ऐसे में लविंग पैरेंट्स ने अपनी बच्ची के लिए एक शानदार बर्थडे बैश होस्ट किया था। इस जश्न की कई झलकियां बिपाशा ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की थीं। एक क्लिप में देवी पिंक कलर की ट्यूल ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। मैचिंग फूलों से सजे हेडबैंड और गुलाबी जूतों के उनका लुक पूरा हुआ था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

bipasha basu

जब बिपाशा बसु और उनकी बेटी देवी ने की एक्सरसाइज

8 अक्टूबर 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बेटी देवी के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में जहां अभिनेत्री ने पूरी तरह से ब्लैक कलर की एथलीजर पहनी थी, वहीं उनकी राजकुमारी प्रिंटेड ओनेसी में नजर आ रही थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं बिपाशा एक फिटनेस फ्रीक हैं, ऐसा लगता है कि उनकी बेटी भी पीछे नहीं है, क्योंकि छोटी सी बच्ची भी कैंडिड क्लिक में योग मुद्रा करती नजर आई थीं। तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने बताया था कि कैसे देवी उनके 'मी टाइम' में भी शामिल हो जाती है। नोट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

bipasha basu

फिलहाल, आपको देवी के बेडटाइम रूटीन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.