Bipasha Basu ने मनाया बेटी Devi का 5 मंथ बर्थडे, कट किया 'रेनबो एंड यूनिकॉर्न' थीम वाला केक

स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 5 महीने की हो गई हैं और प्यार करने वाले माता-पिता ने इसे एक प्यारे केक के साथ मनाया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने मनाया बेटी Devi का 5 मंथ बर्थडे, कट किया 'रेनबो एंड यूनिकॉर्न' थीम वाला केक

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basuऔर उनके पति करण सिंह ग्रोवर उन लविंग पैरेंट्स की तरह हैं, जो हर महीने अपने बच्चों का जन्मदिन मनाना पसंद करते हैं। कपल को 2022 में बेटी देवी का आशीर्वाद मिला था और तब से उनके इंस्टा फीड लाडली की क्यूट तस्वीरों से भरे हुए हैं। वह न केवल अपने माता-पिता के दिलों और घर में, बल्कि उनकी फोन गैलरी पर भी राज करती हैं। हाल ही में, इस कपल ने देवी के पांचवें महीने का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

बिपाशा बसु ने बेटी देवी के 5 मंथ बर्थडे पर कट किया यूनिक केक

12 अप्रैल 2023 को बिपाशा और करण की बेटी देवी पांच महीने की हो गईं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जश्न की एक क्यूट इंस्टा स्टोरी पोस्ट की। फोटो में हम देवी का यूनिक केक देख सकते हैं, जिसे पेस्टल यूनिकॉर्न, रेनबो (इंद्रधनुष), बादलों, फूलों और चॉकलेट से सजाया गया था। यह सुपर स्वादिष्ट और बेहद सुंदर लग रहा था। इसके ऊपर बिपाशा ने लिखा, "हमारी खुशी के बंडल को 5 महीने मुबारक हो, देवी।"

bipasha

जब बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के चेहरे का किया खुलासा 

पिछले हफ्ते बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी का चेहरा दिखाते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था। तस्वीर में देवी अपने बिस्तर पर लेटी हुई बेहद खुश दिख रही थीं। उसने मैचिंग पिंक बो हेडबैंड के साथ पिंक ड्रेस पहनी हुई थी। वह बिपाशा और करण की कॉपी लग रही थीं। इसके साथ बिपाशा ने लिखा था, "हैलो वर्ल्ड... मैं देवी हूं।"

bipasha

जब बिपाशा बसु ने बेटी देवी के हाथ-पैरों की कराई थी कास्टिंग, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें बिपाशा की बेटी देवी के पांचवें महीने के जन्मदिन का केक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.