Bipasha Basu ने Devi को जन्म देने के 6 महीने बाद फिर से शुरू किया वर्कआउट, कहा- 'मां कभी हारती नहीं'

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म देने के छह महीने बाद फिर से एक्सरसाइज शुरू कर दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने Devi को जन्म देने के 6 महीने बाद फिर से शुरू किया वर्कआउट, कहा- 'मां कभी हारती नहीं'

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basuअपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर को जी रही हैं। वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पैरेंटहुड के सफर को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि बिपाशा और करण 30 अप्रैल 2016 को एक पारंपरिक बंगाली शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे और इस जोड़े ने शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था।

जब से इस कपल ने अपने जीवन में अपनी लाडली का स्वागत किया है, तब से वे अपनी बेटी के साथ अनमोल झलकियां साझा करते रहते हैं। हालांकि, अब बिंदास मां ने खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी देवी को जन्म देने के छह महीने बाद वर्कआउट करती दिख रही हैं।

bipasha

नई मां बिपाशा बसु ने बेटी देवी को जन्म देने के छह महीने बाद जिम में बहाया पसीना

26 मई 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में न्यू मॉम को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म देने के छह महीने बाद जिम में पसीना बहाते देखा जा सकता है। बेंच प्रेस एक्सरसाइज करने और लेग स्ट्रेचिंग से लेकर वेट उठाने तक, बिपाशा को शेप में वापस आने और खुद को मजबूत बनाने के लिए यह सब करते देखा गया।

bipasha

अपने वर्कआउट सेशन के लिए नई मां ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट चुनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग बॉटम्स के साथ पेयर किया था। जिम के शूज, एक गोल्डन चेन और एक बन हेयरडू ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वीडियो के साथ बिपाशा ने बॉडी पॉज़िटिविटी के बारे में बात करते हुए एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा है, "मां कभी हारती नहीं, एक स्क्रैच के बाद मेरा और स्ट्रॉन्गर वर्जन।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा ने पति करण और बेटी देवी के साथ मनाया था मदर्स-डे

14 मई 2023 को बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी देवी के साथ अपने पहले मदर्स डे समारोह से एक प्यारा वीडियो साझा किया था। पहली क्लिप में वीडियोग्राफी के दौरान उनकी नन्ही सी बच्ची की प्यारी मुस्कान को देखा जा सकता है। एक अन्य क्लिप में बिंदास मां को अपनी बेटी के माथे पर किस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देवी ने बेबी पिंक कलर की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर लिखा था, "हैप्पी मदर्स डे। थैंक्स फॉर वाइपिंग माय बम एंड स्टफ।" 

bipasha

इसके साथ ही, बिपाशा ने मदरहुड पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। नोट पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बिपाशा-करण ने अपनी बेटी का एक्सरसाइज करते हुए वीडियो किया शेयर

7 मई 2023 को बिपाशा और करण ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेटी देवी का एक प्यारा वीडियो साझा किया था। वीडियो में बेटी को क्लच बॉल को किक करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, वह ग्रे कलर के आउटफिट में काफी प्यारी लग रही थी। वीडियो को साझा करते हुए नए माता-पिता ने अपनी बेटी पर उनकी तरह एक एक्सरसाइज फ्रीक होने के लिए प्यार बरसाया था। बिपाशा ने उन्हें नेचुरल एथलीट बताते हुए लिखा था, "देवी की सुबह की एक्सरसाइज़!!! उसे भी अपने मां और पापा की तरह ही एक्सरसाइज़ करना पसंद है।"

bipasha

फिलहाल, हमें ये पसंद आया कि कैसे बिपाशा वापस शेप में आने के लिए जिम में पसीना बहा रही हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.