सेलिब्रिटी दुल्हनों के महंगे मंगलसूत्र: Kiara Advani से Alia और Anushka तक, जानें इनके बारे में

यहां हम आपको कुछ सेलेब ब्राइड्स के मंगलसूत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूनिक होने के साथ-साथ काफी महंगे भी हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सेलिब्रिटी दुल्हनों के महंगे मंगलसूत्र: Kiara Advani से Alia और Anushka तक, जानें इनके बारे में

इंडियन वेडिंग्स दुनियाभर में अपने रीति-रिवाजों और रस्मों के लिए लोकप्रिय हैं और बात जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की शादियों की हो, तो इसका अलग ही क्रेज होता है। दुल्हन के जोड़े से लेकर ज्वेलरी तक पर हर किसी की कड़ी नजर रहती है।

anushka sharma

किसी भी हिंदू दुल्हन के लिए मंगलसूत्र एक अहम एक्सेसरीज होती है, जिसे हर दुल्हन शादी के वक्त जरूर कैरी करती है। बी-टाउन की सेलेब ब्राइड भी इनसे अलग नहीं हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ सेलेब ब्राइड के मंगलसूत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूनिक होने के साथ-साथ काफी एक्सपेंसिव भी हैं। 

1. कियारा आडवाणी

kiara advani

7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के 'सूर्यगढ़ पैलेस' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​के साथ शादी के बंधन में बंधीं कियारा आडवाणी अपनी शादी के दिन किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। शादी के बाद, दिल्ली में अपनी फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस के दौरान न्यूली मैरिड कपल रेड आउटफिट में ट्विनिंग करता हुआ बेहद खूबसूरत लग रहा था। कियारा रेड अनारकली और मैचिंग शीयर दुपट्टे में स्टनिंग दिख रही थीं। ब्राइडल ग्लो के साथ एक्ट्रेस ने अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से चुना गया कियारा का यह मंगलसूत्र 2 करोड़ रुपए का है।

2. सोनम कपूर आहूजा

sonam kapoor

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। जहां उनका ब्राइडल लुक चर्चा का विषय बन गया था, वहीं उनके मंगलसूत्र ने भी सबका ध्यान खींचा था। अपनी शादी के लिए सोनम ने खुद एक शानदार और थॉटफुल मंगलसूत्र डिजाइन किया था, जिसमें सेंटर में एक हीरे की लटकन के साथ उनके और उनके पति आनंद की राशियों के चिन्ह थे। कथित तौर पर सोनम के मंगलसूत्र की कीमत 55 लाख रुपए है।

3. अनुष्का शर्मा

anushka sharma

बॉलीवुड के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी करने फैंस को चौंका दिया था। अनुष्का की शादी की हर चीज बेहद खास थी। उनके लहंगे से लेकर रिसेप्शन पर पहनी गई साड़ी तक, सब बेहद शानदार था, जिन्होंने एक नया ट्रेंड सेट किया था। उनकी शादी की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर पसंद की जाती हैं। उनके पेस्टल लहंगे के अलावा अनुष्का का मंगलसूत्र भी काफी प्यारा था। कथित तौर पर अनुष्का के मंगलसूत्र की कीमत 52 लाख रुपए है।

4. पत्रलेखा पॉल

patralekha

बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल ने राजकुमार राव से शादी की है। अपनी पारंपरिक शादी के बाद अभिनेत्री को एक शानदार मंगलसूत्र में देखा गया था, जिसने बहुतों का ध्यान खींचा था। गोमेद और मोतियों से बना पत्रलेखा का मंगलसूत्र सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से पिक किया गया था। 18 कैरेट सोने के एक मंगलसूत्र में एक काले और सोने की मनके वाली चेन व एक छोटी लटकन है। कथित तौर पर, पत्रलेखा के मंगलसूत्र की कीमत 1.65 लाख रुपए बताई जाती है।

5. कैटरीना कैफ

katrina kaif

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में 'सिक्स सेंसेस फोर्ट (बरवाड़ा)' में शादी रचाई थी। कैटरीना ने एक बार अपने अनोखे अनकट डायमंड मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करते हुए अपने पोस्ट-वेडिंग लुक की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की थीं। अभिनेत्री का मंगलसूत्र डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से था। काले मोतियों वाली एक चेन और एक आधुनिक सॉलिटेयर पेंडेंट की कीमत 8 लाख रुपए है।

6. प्रियंका चोपड़ा जोनस

priyanka chopra jonas

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की। उन्होंने भी शादी के लिए डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से एक शानदार मंगलसूत्र चुना था, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जाती है। हालांकि, उनके पास एक 'Bvlgari' मंगलसूत्र भी है, जो 3 लाख रुपए के टैग के साथ आता है। इसमें सेंटर में काले गोमेद मोतियों और एक हीरे की लटकन के साथ येलो गोल्ड लगा है। आलिया की आइवरी साड़ी से हंसिका के लाल लहंगे तक, 2022 में इन दुल्हनों ने सेट किए नए वेडिंग ट्रेंड

7. यामी गौतम

yami gautam

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम 4 जून 2021 को अपने गृहनगर हिमाचल प्रदेश में आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने अपने रीति-रिवाजों से की गई शादी में लक्ज़री ब्रांड 'Bvlgari' का एक सुंदर मंगलसूत्र चुना था, जिसमें काले गोमेद और एक हीरे की लटकन थी। कथित तौर पर, यामी के मंगलसूत्र की कीमत लगभग 3.4 लाख रुपए है।

8. दीपिका पादुकोण

deepika padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह संग सात फेरे लिए थे। दीपिका के पास कथित तौर पर 20 लाख रुपए की कीमत से ज्यादा वाला मंगलसूत्र है। उनके मंगलसूत्र को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जिसमें काले और सोने के मोतियों की एक ही कड़ी है। मंगलसूत्र में एक सॉलिटेयर डायमंड पेंडेंट भी है, जो मंगलसूत्र को खूबसूरत लुक देता है। कैटरीना से प्रियंका चोपड़ा तक, 6 सेलिब्रिटी दुल्हनें जिन्होंने शादी में पहने थे यूनिक 'कलीरे'

9. ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya rai

'पूर्व मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की है और उनकी शादी हर तरह से काफी रॉयल थी, जो कई सालों तक किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रही। ऐश्वर्या को कई मौकों पर अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है, जो कई हीरों से जड़ा हुआ है। कथित तौर पर, ऐश्वर्या के मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए है। मंगलसूत्र के साथ-साथ ऐश्वर्या राय की वेडिंग साड़ी भी बहुत महंगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी गोल्डन साड़ी की कीमत 75 लाख रुपए थी। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

10. करिश्मा कपूर

karisma kapoor

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी शादी अधिक समय तक नहीं चल सकी। अपनी शादी के दिन करिश्मा ने जरी के काम से सजा पिंक लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चांदी और सोने की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। करिश्मा कपूर के पास एक मंगलसूत्र था, जिसकी कीमत 17 लाख रुपए बताई जाती है।

11. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी 22 नवंबर 2009 को एक भव्य शादी समारोह में लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनके वेडिंग आउटफिट के अलावा, यह उनका मंगलसूत्र था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके खूबसूरत मंगलसूत्र में हीरे से बनी तीन पत्ती जैसी आकृति हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा के मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपए है।

12. आलिया भट्ट

alia bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने घर 'वास्तु' में सीक्रेट वेडिंग की थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वैसे तो शादी में पहनी गई आलिया की आइवरी साड़ी भी बेहद खूबसूरत थी, लेकिन यह उनका मंगलसूत्र था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। आलिया ने रणबीर कपूर के फेवरेट नंबर '8' के साथ एक कस्टम-निर्मित मंगलसूत्र पहना था। उनके इस डायमंड मंगलसूत्र की कीमत 7 लाख रुपए है। आलिया-रणबीर की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia bhatt

वैसे, आपको इनमें से किस सेलेब ब्राइड का मंगलसूत्र सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.