दीपिका पादुकोण ने पहने 1 लाख रुपए के खाकी बूट्स, एयरपोर्ट लुक में स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां एक्ट्रेस को 1 लाख रुपए के खाकी बूट्स में देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दीपिका पादुकोण ने पहने 1 लाख रुपए के खाकी बूट्स, एयरपोर्ट लुक में स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन सबसे बढ़कर, वह अपने निजी जीवन के मामले में भी एक बेहतर इंसान हैं। दीपिका को सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली स्टाइल आइकन के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वह अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को आकर्षित करने में कभी विफल नहीं होती हैं। दीपिका अपने आउटफिट्स, हैंडबैग्स, सनग्लासेस, जैकेट्स, जूतों से लेकर मेकअप तक, हर चीज का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि, इंडस्ट्री में उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ की जाती है।

deepika padukone

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पहनी महज 1,300 रुपये की टी-शर्ट, रेड लिपस्टिक से लुक को बनाया आकर्षक)

कुछ दिनों पहले, दीपिका पादुकोण को अपने पति व अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां एक बार फिर उन्होंने अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान कर दिया था। कपल को हाथ में हाथ डाले चलते देखा गया। उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिया था। कपल ने भूरे रंग के अलग-अलग शेड्स पहने थे और अपने एयरपोर्ट लुक में एक-दूसरे को कंप्लीट किया था। जहां, रणवीर किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे थे। वहीं, दीपिका अपने कंफर्ट लुक में स्टाइलिश लग रही थीं। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, दीपिका के लग्जरी ब्रांड 'लुइस वीटॉन' के खाकी जूते की कीमत लगभग 1 लाख रुपए थी।

deepika padukone and ranveer singh

deepika padukone and ranveer singh

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण 11 हजार का ओवरसाइज्ड कोट पहने आईं नजर, तो फैंस ने रणवीर का नाम लेकर किया ट्रोल)

आधिकारिक साइट पर इस खाकी बूट की कीमत 92, 257 रुपए है।

कुछ महीने पहले, दीपिका पादुकोण एक टेलीविज़न विज्ञापन में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने अपने शानदार आउटफिट्स की कीमत के कारण कई लोगों का ध्यान खींचा था। वीडियो में एक्ट्रेस ने दो अलग-अलग ड्रेस पहनी थी। इनमें से एक डिजाइनर जोड़ी गौरी और नैनिका का ट्यूल गाउन था और दूसरा हाई-एंड फैशन लेबल 'जारा' का एक टू-पीस ब्लेज़र और पैंटसूट था।

deepika padukone

टेलीविज़न विज्ञापन में दीपिका पादुकोण को अपने भीतर की बॉस लेडी वाइब्स को ऑल-व्हाइट कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। उन्होंने अपने बालों को एक बन में बांधा था और बोल्ड कैट-आईलाइनर के साथ अपने लुक को निखारा था। मेकअप के लिए दीपिका ने न्यूड लिप शेड और ऑन फ्लीक आईब्रो को चुना था।

deepika padukone

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण 1 लाख से भी ज्यादा की कीमत का बैग लिए आईं नजर, देखें एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज)

एक्ट्रेस के ड्रेस में एक साटन लैपल कॉलर, लंबी आस्तीन, सामने की तरफ जेब और एक ब्लेज़र था। हालांकि, इसकी कीमत 5,490 रुपए थी। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट 'ज़ारा' पर उस समय भारी छूट चल रही थी। इस वजह से ये ड्रेस केवल 990 रुपए में ही उपलब्ध थी। एक बार फिर, दीपिका ने साबित कर दिया था कि, वह इस दुनिया की किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग सकती हैं, जिसके लिए वो केवल सुपर-महंगे ब्रांड ही प्रेफर नहीं करती हैं।

फिलहाल, दीपिका पादुकोण के ये जूते लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.