दिव्यांका त्रिपाठी भी हुई थीं डिप्रेशन की शिकार, बताया कैसे पति विवेक दहिया ने दिया था उनका साथ

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabattein) की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वो डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। जानिए उस दौरान कैसे पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने दिया उनका साथ।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी भी हुई थीं डिप्रेशन की शिकार, बताया कैसे पति विवेक दहिया ने दिया था उनका साथ

टेलीविजन की दुनिया में सबसे बेस्ट और प्यारी जोड़ी ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabattein) के स्टार्स दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की है। ये दोनों कभी भी अपने फैंस को कपल गोल्स देने में पीछे नहीं हटते हैं। कई बार ये दोनों एक-दूसरे के लिए अपने जज्बातों को दुनिया के सामने रखते हुए नजर आए हैं। दिव्यांका और विवेक सिर्फ अच्छे ही नहीं बल्कि बुरे वक्त में भी एक-दूसरे का पूरा साथ निभाते हुए दिखाई देते हैं। इस बात का उदहारण खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में दिया है। जब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये है मोहब्बतें सीरियल करने के दौरान जब वो डिप्रेशन का शिकार हुई थीं तो उस वक्त कैसे उनके पति विवेक दहिया ने उनकी मदद की थी।

दरअसल स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया और डिप्रेशन के वक्त झेल रही परेशानी के बारे में खुलकर बात की। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि एक ही सीन को करने के दौरान क्या आप दोनों एक-दूसरे के प्रति आर्कषित होते थे? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हरगिज़ नहीं। हम अपने काम पर इतने फोकस थे कि हमारे दिमाग में कभी भी ये नहीं आया कि अपने को स्टार्स को डेट करें। यदि कोई दूसरा हमारे दिमाग में यह बीज नहीं डालता, तो हम कभी भी एक-दूसरे को या फिर ये है मोहब्बतें के सेट पर बाकी कोई को-एक्टर एक-दूसरे को डेट कर पाता। हम बहुत से लोगों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने वास्तव में हमें एक साथ आने के लिए प्रेरित किया। (ये भी पढ़ें: BB 13: हिमांशी खुराना को हुआ असीम रियाज से प्यार, इस वजह से टूटा मंगेतर संग 10 साल पुराना रिश्ता)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

जब दिव्यांका से ये सवाल किया गया कि डिप्रेशन से लड़ने के दौरान विवेक दहिया ने उनका कैसे साथ निभाया? तो एक्ट्रेस ने अपने जवाब में कहा, विवेक ने कई लोगों से बिल्कुल अलग तरीके से मेरी मदद की है। उसने मेरी आत्मा को मुक्ता कराया है और मुझे बेपर्दा किया है। मैं उस वक्त एक मेजर डिप्रेशन से गुज़री, अपनी क्षमताओं को कमज़ोर किया और सोचा कि मैं बहुत सी चीज़ों और विशेष रूप से प्यार के लायक नहीं हूं। लोगों ने कहा कि मैं नंबर एक पर चल रही हूं, लेकिन मुझे यह महसूस ही नहीं हुआ।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आगे अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा, उसने मुझमें अपने लिए प्यार पैदा किया, मुझे याद दिलाया कि मैं कौन थी और मैं क्या करने में सक्षम थी। अपने आपको पर्याप्त नहीं कर रही थी। मैं उसके लिए वास्तव में उनका शुक्रगुजार हूं। अगर वो मेरे साथ नहीं होते, तो मैं वह नहीं होती जो मैं आज हूं। विशेष रूप से शरद मल्होत्रा ​​के साथ मेरे ब्रेकअप से इसका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे बस उनकी (विवेक दहिया) ज़रूरत थी और वह मेरे जीवन में एक एंजल की तरह आए। (ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के लिए कही ये बड़ी बात, जानिए क्यों कहा नहीं बनना उनके जैसी सुपरस्टार)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

दिव्यांका त्रिपाठी की खुशी के लिए विवेक दहिया क्या कुछ नहीं कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कुछ वक्त पहले ही देखने को मिला था। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विवेक के साथ डांस करते हुए कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। दिव्यांका ने जो वीडियो शेयर किए थे, उसमें वो दोनों पार्किंग में नजर आ रहे थे, जहां दिव्यांका तो कार में बैठी हुईं थीं, जबकि विवेक कार के बाहर डांस करते हुए नजर आ रहे थे। विवेक के इस डांस वाले वीडियो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। (ये भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी इरा खान ने किया बड़ा खुलासा, बताया ब्वॉयफ्रेंड संग कैसा है उनका रिश्ता)

वैसे आपको दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.