टेलीविजन इंडस्ट्री की पसंदीदा जोडियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं। यहीं नहीं इनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। 8 जुलाई को इस कपल ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी की यादों से भरा एक वीडियो शेयर किया। तो आइए देखें वीडियो।
दिव्यांका और विवेक पहली बार टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ। एक-दूसरे को कुछ महीने तक डेट करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के इस मशहूर जोड़े ने परिवार वालों की रजामंदी से साल 2016 में शादी रचाई थी। फैंस के बीच दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है।
बता दें कि 8 जुलाई को एनिवर्सरी के खास मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने घर ही केक काटकर बेहद साधारण तरीके से शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के एनिवर्सरी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश और खूबसूरत लग रहे हैं।
दिव्यांका ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''कम से कम मुझे चार साल पहले पता चला था कि हम उस समय सच्ची खुशी के लिए तैयार हो रहे थे। आपकी मौजूदगी के जादू से कुछ भी मेल नहीं खा सकता है। सालगिरह मुबारक हो प्रिये। चलो मनाते हैं हमारे जीवन के सबसे अच्छे निर्णय को @VivekDahiya।'' (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कही ये बड़ी बात, सामने आ गई सच्चाई)
10 जुलाई 2020 को दिव्यांका ने अपनी शादी की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में दिव्यांका को शादी के लिए तैयार होते दिखाया गया है, और पति विवेक द्वारा मांग भरने की रस्म को भी दिखाया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''दिव्यता के क्षण, हमारी शादी की यादों को संजोते हुए। ब्यूटीफुल एडिटिंग ब्रोटी घोष'' ये वीडियो ब्रोटी घोष द्वारा एडिट किया गया है।
विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में नजर आए थे। वहीं दिव्यांका आखिरी बार 'ये है चाहतें' सीरियल में नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें )
फिलहाल, आपको ये ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।