हंसिका मोटवानी ने शुरू की शादी की शॉपिंग? फोटो शेयर कर लिखा- 'लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हूं'

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि वह अपनी शादी के लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हंसिका मोटवानी ने शुरू की शादी की शॉपिंग? फोटो शेयर कर लिखा- 'लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हूं'

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों पेरिस में एफिल टॉवर के सामने एक ड्रीम प्रपोजल के बाद अब लग रहा है कि हंसिका ने अपनी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। हाल ही में, हंसिका ने एक तस्वीर शेयर की है और अपनी शादी की शॉपिंग को लेकर जो मजाक किया है, उसने फैंस को भी हंसने पर मजबूर कर दिया है।

hansika motwani

किड्स शो 'शाका लाका बूम बूम' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद हंसिका ने फिल्म 'कोई मिल गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और वहां अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। हंसिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं।

hansika motwani

11 नवंबर 2022 को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट सी कैंडिड तस्वीर पोस्ट की। होने वाली दुल्हन शॉपिंग बैग के साथ फर्श पर बैठी थीं और अपने एक बैग में कुछ ढूंढने की कोशिश कर रही थीं। वह ब्लू डेनिम जींस, ब्लैक स्वेटशर्ट और दुपट्टे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जो काफी मजेदार है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपनी शादी के लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हूं।"

hansika motwani

इससे पहले, 2 नवंबर 2022 को हंसिका मोटवानी ने अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथूरिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में हम एफिल टॉवर के सामने अपने घुटनों पर बैठे हुए सोहेल को देख सकते हैं। इस दौरान वह अपनी लेडी लव को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में हम कपल को फूल और मोमबत्तियों से बनी हार्ट शेप के बीच देख सकते हैं, जिसके पास लिखा था 'मैरी मी'। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि ये वाकई एक बेहद रोमांटिक और ड्रीम प्रपोजल था। व्हाइट ट्यूब ड्रेस में हंसिका काफी गॉर्जियस दिख रही थीं।

hansika motwani

hansika motwani

(हंसिका मोटवानी ने फ्लॉन्ट की बड़ी सी डायमंड इंगेजमेंट रिंग, देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका और सोहेल के प्री-वेडिंग फंक्शन 2 दिसंबर 2022 को एक सूफी नाइट के साथ शुरू होंगे और अगले दिन कपल की मेहंदी-संगीत की रस्में होंगी। बाद में 4 दिसंबर 2022 को सुबह के समय हंसिका और सोहेल की हल्दी होगी, इसके बाद शाम को कपल के फेरे होंगे। शादी के बाद, कपल के फैमिली मेंबर्स के लिए एक कैसीनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी भी होगी।

hansika motwani

फिलहाल, हमें भी हंसिका के फैंस की तरह उनकी शादी का इंतजार है। वैसे, आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.