हार्दिक पंड्या के साथ 'गंदी बात' पर जमकर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

हाल ही में, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हार्दिक पंड्या के साथ 'गंदी बात' पर जमकर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

क्रिकेट देखना भला किसे पसंद नहीं है। उसकी दो वजह हैं, एक यह कि यह खेल ही इतना रोचक होता है कि आखिरी गेंद तक दर्शक स्टेडियम की कुर्सियों से चिपके रहते हैं। दूसरी यह कि क्रिकेट के साथ-साथ क्रिकेटर्स की भी दुनिया दीवानी होती है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को ही देख लीजिए। सालों तक क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब वह अपनी पर्सनल लाइफ में क्या कर रहे हैं, ये सब जानना चाहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

dhoni

दरअसल, 28 नवंबर 2022 को हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बॉयज गैंग के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, जिसने सबका दिल जीत लिया, वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। दरअसल, वीडियो की शुरुआत में धोनी और पंड्या, शाहिद कपूर के फेमस सॉन्ग 'गंदी बात' पर जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। जहां ब्लैक सैटिन शर्ट-पैंट में हार्दिक डैशिंग लग रहे हैं, वही धोनी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी फॉर्मल अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वीडियो के एक पार्ट में हमें ईशान किशन भी दिखाई देते हैं। इसके बाद हार्दिक सिंगर-रैपर बादशाह के साथ 'ये लड़की पागल है पागल है' गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा है- 'हमारा जाम, हमारे मूव्स, क्या रात है।' उनके इस वीडियो को अब तक मिलियन्स ऑफ व्यूज मिल चुके हैं।

badshah

(बेहद लग्जरी है हार्दिक पंड्या का घर, देखें इनसाइड तस्वीरें)

हार्दिक द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो दुबई में रखी गई उस पार्टी का है, जो भारत द्वारा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 'टी20आई सीरीज' जीतने के बाद रखी गई थी। इस पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी ने शामिल होकर चार-चांद लगा दिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 'टी20आई सीरीज' में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था और उनकी गैरमौजूदगी के लिए हार्दिक को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, जिसमें भारत ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।      

hardik

फिलहाल, धोनी का ये अंदाज आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.