Isha Ambani ने मां Nita Ambani को उनके 60वें बर्थडे पर दिया सरप्राइज, देखकर खुश हुईं बर्थडे गर्ल

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी को अपने 60वें बर्थडे पर अपनी बेटी ईशा अंबानी से एक लवली सरप्राइज मिला। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani ने मां Nita Ambani को उनके 60वें बर्थडे पर दिया सरप्राइज, देखकर खुश हुईं बर्थडे गर्ल

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक नीता अंबानी (Nita Ambani) बिजनेस जगत के सबसे सफल नामों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी सक्सेस स्टोरी से कई महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। एक स्कूल टीचर से लेकर सबसे सफल बिजनेसवुमेन तक, उनका सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ नीता ने अपनी पर्सनल लाइफ को भी बहुत अच्छे से बैलेंस किया है।

ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी को उनके 60वें जन्मदिन पर दिया सरप्राइज

1 नवंबर 2023 को नीता अंबानी 60 साल की हो गईं और उनके परिवार ने इस दिन को धूमधाम से मनाया। अंबानी परिवार के एक फैन पेज को स्क्रॉल करते समय, हमें नीता अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक अनदेखा वीडियो मिला। वीडियो में ईशा अंबानी को 'NMACC' में अपनी मां को एक भव्य सरप्राइज देते हुए दिखाया गया है। ईशा ने इसे नीता अंबानी की लाइफ की जर्नी का जश्न बताया और सभी को सरप्राइज देखने के लिए चलते रहने का निर्देश दिया। अपने लिए इस सरप्राइज को देखकर नीता खुशी से झूम उठीं और उनका चेहरा वाकई देखने लायक था।

ISHA AMBANI

ISHA AMBANI

Nita Ambani के 60वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां: फोंडेंट केक से म्यूजिकल नाइट तक, सब था बेहद खास...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दरअसल, 'NMACC' में नीता अंबानी की लाइफ के खास पलों को संजोए हुए कुछ तस्वीरें फ्रेम कराकर लगाई गई थीं, जिनमें यंग नीता और मुकेश की तस्वीरों के साथ-साथ ईशा, आकाश और अनंत के बचपन की फोटोज भी शामिल थीं। यह वास्तव में ईशा द्वारा अपनी मां के लिए प्लान किया गया सबसे अच्छा सरप्राइज था, जिसने उनकी लाइफ के सभी यादगार पलों को फिर से उनके सामने लाकर रख दिया था। मेमोरी लेन में लगाई गई तस्वीरों में नीता और उनके परिवार की छुट्टियों की और नीता व मुकेश अंबानी की शादी की झलकियां भी हैं।

ISHA AMBANI

ISHA AMBANI

ISHA AMBANI

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

नीता अंबानी का यूनिक व्हाइट केक

एक अन्य वीडियो में, नीता अंबानी एक क्लासिक व्हाइट मल्टी टियर बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। उनके पति और उनके बच्चों ने मेहता, पीरामल और मर्चेंट परिवार के साथ उन्हें घेर लिया था। एक झलक में नीता के पति मुकेश अंबानी अपनी लविंग वाइफ नीता के लिए स्पीच देते हुए भी नजर आए।

NITA AMBANI

NITA AMBANI

NITA AMBANI

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

नीता अंबानी ने 'अन्न सेवा' कर मनाया अपना 60वां जन्मदिन

इतना ही नहीं, नीता अंबानी ने अपने 60वें जन्मदिन पर बेहद खास जश्न मनाया, उन्होंने यह दिन मुंबई में स्कूल जाने वाले 3000 वंचित बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने अन्न सेवा की और बच्चों को व्यक्तिगत रूप से भोजन परोसा। उन्होंने बच्चों को उपहार भी बांटे, उनके साथ 2-टियर केक काटा और अपने साथ मंच पर खड़े होकर उन्हें खिलाया। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

NITA AMBANI

नीता अंबानी का 50वां बर्थडे में खर्च हुए थे 220 करोड़ रुपए आया था। ज्यादा जानने और वीडियोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको ईशा का अपनी मां नीता को दिया गया ये सरप्राइज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.