Isha Ambani बनीं गोल्डन गर्ल, पहनी 4 लाख रुपए की फ्रिंज डिटेलिंग वाली सीक्विन ड्रेस

'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में एक प्रदर्शनी के लॉन्च के मौके पर यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी एक फ्रिंज ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani बनीं गोल्डन गर्ल, पहनी 4 लाख रुपए की फ्रिंज डिटेलिंग वाली सीक्विन ड्रेस

यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'Pop: Fame, Love and Power' लॉन्च के मौके पर स्टाइलिश अंदाज में देखा गया। यह दुनिया भर के बेस्ट म्यूजियम, आर्टिस्ट एस्टेट और आर्ट फाउंडेशन के आइकॉनिक वर्क को एक साथ लाने वाली एक ऐतिहासिक प्रदर्शनी है। इसने भारतीय दर्शकों के लिए इंटरनेशनल आर्टिस्ट का काम देखने का एक शानदार अवसर दिया है। यह सितारों से सजी रात थी, जिसमें कई मशहूर हस्तियों ने लॉन्च इवेंट की शोभा बढ़ाई।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के लिए गोल्डन गर्ल बनीं ईशा अंबानी

30 नवंबर 2023 को ईशा को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'पॉप: फेम, लव एंड पॉवर' की प्रदर्शनी के लिए देखा गया। इवेंट के लिए ईशा ने फ्रिंज डिटेलिंग के साथ एक सुंदर गोल्डन कलर की सीक्विन्ड ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल डायमंड इयररिंग्स से स्टाइल किया था। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

isha ambani

isha ambani

Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़, पढ़ें पूरी खबर

रिसर्च के बाद हमें पता चला कि ईशा की ड्रेस स्पैनिश डिजाइनर 'Paco Rabanne' की है। इस ड्रेस की कीमत 4,900 अमेरिकी डॉलर यानी 4,08,679 रुपए है।

isha ambani

Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन, पढ़ें पूरी खबर

जब ईशा अंबानी ने बच्चों के साथ वर्क-लाइफ को मैनेज करने पर दी प्रतिक्रिया

ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को अपने जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा का वेलकम किया था। तब से, वह मदरहुड लाइफ और वर्क के बीच संघर्ष कर रही हैं। ईशा अंबानी ने एक प्यारी इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जिसे दीया मेहता जटिया ने दोबारा पोस्ट किया था। ईशा और दीया एक साथ 'मेट गाला 2023' इवेंट में शामिल हुई थीं। तस्वीर में ईशा और दीया रेड कार्पेट पर एक साथ पोज दे रही थीं। हालांकि, यह ईशा का कैप्शन था, जिसने हमें हंसने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने डायपर बदलने और फैशन इवेंट के लिए तैयार होने पर कटाक्ष किया था। उन्होंने लिखा था, "डायपर से लेकर रेड कॉर्पेट तक। मेरी शुभकामनाएं।"

isha ambani

जब Isha Ambani ने अपने बारे में बताए अनसुने फैक्ट्स, की थी पति Anand के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें ईशा का खूबसूरत लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.