Janhvi Kapoor ने BF संग घुटनों के बल चढ़ीं तिरुपति की सीढ़ियां, Shikhar ने उड़ाया दोस्त Orry का मजाक

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अपने घुटनों के बल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ीं। इस दौरान उनके साथ कपल के दोस्त ओरी भी थे। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor ने BF संग घुटनों के बल चढ़ीं तिरुपति की सीढ़ियां, Shikhar ने उड़ाया दोस्त Orry का मजाक

यंग जनरेशन की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorकाफी धार्मिक हैं। 'धड़क' अभिनेत्री अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पवित्र तीर्थस्थलों पर जाती रहती हैं। इनमें तिरुपति बालाजी मंदिर जान्हवी के दिल के बहुत करीब है, क्योंकि उनकी मां श्रीदेवी अक्सर वहां जाती रहती थीं और वह भी ऐसा ही करना चाहती हैं। इस साल अपने जन्मदिन पर जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड, आंटी और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ भगवान से प्रार्थना करने व आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गईं।

जान्हवी कपूर ने अपने घुटनों के बल चढ़ीं तिरुपति बालाजी मंदिर की सीढ़ियां

इस साल अपने जन्मदिन पर जान्हवी अपने करीबियों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर गईं और पहली बार उनके साथ उनके प्यारे दोस्त ओरी भी थे। ओरी ने पूरी जर्नी को कैमरे में कैप्चर किया और इसे अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया है। तीनों ने अपनी जर्नी शुरू की और शाकाहारी भोजन के लिए जान्हवी की आंटी के घर गए। इसके बाद वे सभी मंदिर गए।

janhavi

janhvi

janhvi

janhvi

janhvi

जब Janhvi Kapoor ने BFF Orry संग 'पिंगा' गाने पर किया डांस, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को हुई जलन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

एक निश्चित संख्या में सीढ़ियां चढ़ने के बाद जान्हवी, ओरी और अन्य लोगों ने घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया, क्योंकि यह वहां की एक लोकप्रिय प्रथा है। ओरी ने कुछ कदम चलने के बाद हार मान ली, लेकिन जान्हवी ने घुटनों के बल अपनी जर्नी जारी रखी, जो काफी कठिन थी। यह उनके समर्पण और आध्यात्मिक विश्वास के बारे में बहुत कुछ बताती है।

janhvi

janhvi

janhvi

Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिखर पहाड़िया ने व्हाइट वेष्टि के नीचे ब्राइट रेड अंडरपैंट्स पहनने के लिए उड़ाया ओरी का मजाक 

अगले दिन बालाजी दर्शन के लिए जान्हवी ने ओरी को ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेष्टि का एक सेट उपहार में दिया, जिसे पुरुष आमतौर पर पवित्र मंदिर के दर्शन के दौरान पहनते हैं। यह एक शीयर शॉल के साथ लिपटा हुआ फ्लोई स्कर्ट जैसा आउटफिट है। ओरी ने पहली बार वेष्टि पहनी और इसे ब्राइट रेड अंडरपैंट्स के साथ जोड़ा, इसलिए स्वाभाविक रूप से उनका इनरवियर दिखाई दे रहा था।

orry

orry

shikhar

हालांकि, इस पर शिखर ने मीडिया के सामने अपना अंडरपैंट दिखाने के लिए ओरी का मज़ाक उड़ाया। यहां तक कि उन्होंने व्हाइट कपड़े के नीचे इतने ब्राइट कलर पहनने को लेकर उनकी सेंस पर भी सवाल उठाए। बाद में तीनों वापस मुंबई के लिए उड़ान भरी और फ्लाइट में ही उन्होंने जान्हवी का जन्मदिन मनाया और उनसे केक कटवाया।

janhvi

Janhvi Kapoor के BF Shikhar Pahariya ने अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में पहनी थी 8 करोड़ की घड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें निश्चित रूप से जान्हवी का यूनिक बर्थडे सेलिब्रेशन बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.