काजोल से फैन ने पूछा- 'कमिटेड हैं या सिंगल?' एक्ट्रेस ने कहा- 'हिम्मत है तो अजय से जाकर पूछिए'

हाल ही में, अभिनेत्री काजोल से एक फैन ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल किया, तो एक्ट्रेस ने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

काजोल से फैन ने पूछा- 'कमिटेड हैं या सिंगल?' एक्ट्रेस ने कहा- 'हिम्मत है तो अजय से जाकर पूछिए'

90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल देवगन (Kajol Devgan) अपने चुलबुली व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। काजोल और उनके पति व एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के बीच की प्यारी केमिस्ट्री फैंस को कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहती है। हाल ही में, काजोल ने अपने फैंस के साथ बातचीत की। इस कड़ी में एक फैन ने काजोल से पूछ लिया कि, क्या वो कमिटेड हैं या सिंगल? इस पर एक्ट्रेस ने बेहद मजेदार तरीके से उस फैन को जवाब दिया। आइए आपको बताते हैं।

Ajay Devgn With Kajol

दरअसल, काजोल ने 3 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ ‘सवाल-जवाब’ सेशन किया। इस दौरान फैंस ने काजोल से कई सारे सवाल किए। इस बीच जिस सवाल ने हमारा ध्यान खींचा, वो उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर था।

(ये भी पढ़ें- Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)

Kajol

एक फैन ने काजोल से सवाल किया कि, वो कमिटेड हैं या सिंगल? इस पर एक्ट्रेस ने अपने पति अजय देवगन को टैग करते हुए कहा कि, ‘ये सवाल आप जरा अजय देवगन से जाकर पूछिए। हिम्मत हो तो।’

Kajol's Insta Session

इसके अलावा एक फैन ने काजोल से उनके बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान को लेकर भी सवाल किया। फैन ने पूछा कि, ‘आपने एसआरके को बर्थडे विश क्यों नहीं किया?’ एक्ट्रेस ने इस सवाल का शानदार जवाब देते हुए कहा, ‘मैं उन्हें और क्या विश कर सकती हूं। जब उनके बेटे आर्यन खान के घर आने के बाद उनकी सारी दुआएं कबूल हो गई हैं।’

Kajol's Answer On Shahrukh Khan

बात करें काजोल और अजय देवगन की प्यारी सी लव स्टोरी की, तो ये बात सभी जानते हैं कि, दोनों की पर्सनैलिटी एक-दूसरे से कितनी अलग है। लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। पहली मुलाकात में भले ही दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन वर्तमान समय में वो अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- मां तनुजा संग काजोल के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मम्मी की गोद में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

Kajol With Husband Ajay Devgn

फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर शुरू हुआ उनका ये प्यार साल 1999 में मुकम्मल हो गया था। दोनों ने महाराष्ट्रियन स्टाइल में गुपचुप शादी की थी। अजय और काजोल ने अपनी सीक्रेट शादी के बारे में बताया था कि, दोनों इस फंक्शन को बेहद निजी रखना चाहते थे। इसलिए दोनों ने अजय की बिल्डिंग की छत पर सात फेरे लिए थे। कपल दो बच्चों न्यासा (बेटी) और युग (बेटे) के माता-पिता हैं।

Kajol With Husband Ajay Devgn and Children

(ये भी पढ़ें- अजय देवगन-काजोल की पांच महंगी चीजें, लंदन में आलीशान बंगले से प्राइवेट जेट तक हैं इसमें शामिल)

वैसे, आपको काजोल के द्वारा रिलेशनशिप स्टेटस पर दिया गया जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- काजोल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.