Karan Singh Grover ने Devi को बताया 'फाइटर', उसकी हार्ट कंडीशन जानने के बाद के हालात पर की बात

हाल ही में, एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी के दिल में छेद होने के बारे में पता चलने के बाद के मुश्किल हालात पर बात की और अपनी लाडली को 'फाइटर' कहा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Karan Singh Grover ने Devi को बताया 'फाइटर', उसकी हार्ट कंडीशन जानने के बाद के हालात पर की बात

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अप्रैल 2016 में शादी की थी और शादी के करीब 6 साल बाद 2022 में उन्होंने अपनी बच्ची देवी का स्वागत किया था। कुछ महीने पहले की बात है जब बिपाशा ने अपने जीवन के कठिन दौर के बारे में बात की थी, जब देवी के दिल में दो छेद थे। अब, देवी के पिता करण ने भी इस बारे में खुलकर बात की और अपनी बेटी को सबसे छोटी 'फाइटर' बताया।

करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी को बताया फाइटर

'बॉलीवुड हंगामा' के साथ अपने एक हालिया इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने साझा किया कि उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद थे। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनकी फिल्म 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पत्नी ममता ने यह जानने के बाद कि देवी के दिल में दो छेद थे, उसे फाइटर कहा था। अपनी बेटी को पहली सबसे छोटी 'फाइटर' बताते हुए करण ने कहा, "यदि आप उसकी कहानी जानते हैं, भले ही वह 14 महीने की है, उसके दिल में दो छेद थे और हमें ओपन-हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा। जब ममता (मार्फ्लिक्स) ने पहली बार इसके बारे में सुना, तो उन्होंने कहा, 'वह एक फाइटर है।' मैंने कहा, 'यार, वह हमारे पास सबसे छोटी फाइटर है और वह पहली थी।''

bipasha basu

Bipasha Basu-Karan Singh Grover का बांद्रा होम: बेडरूम से Devi की नर्सरी तक, सब कुछ है बेहद सुंदर...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

करण और बिपाशा को देवी के जन्म के 3 दिन बाद उनके दिल में छेद होने का चला था पता

उसी साक्षात्कार में करण सिंह ग्रोवर से पूछा गया कि देवी के जन्म के बाद उनकी स्थिति के बारे में जानने के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी बिपाशा बसु ने एक-दूसरे को कैसे हौसला दिया। इसका जवाब देते हुए करण ने कहा कि उन्हें देवी के जन्म के तीन दिन बाद इस बारे में पता चला था। अभिनेता ने यह भी कहा कि माता-पिता बनना कोई आसान काम नहीं है और इसमें बहुत ताकत लगती है। 

करण ने स्थिति को कठिन बताते हुए कहा, "ठीक है, हम वास्तव में उसके जन्म के तीसरे दिन तक नहीं जानते थे। मैं बस यही कहूंगा कि माता-पिता बनने के लिए कुछ और ताकत व सभी माता-पिता के प्रति सम्मान की आवश्यकता होती है। मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल हालात होते हैं।"

bipasha basu

जब Bipasha Basu ने पति Karan का बेटी Devi संग 'हारमोनिका' पर सुर मिलाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब पहली बार बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की हेल्थ के बारे में की बात

नेहा धूपिया के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के दिल में दो छेद के साथ पैदा होने के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने साझा किया था कि कैसे डॉक्टरों ने उन्हें उनकी बेटी के लिए ओपन हार्ट सर्जरी का सुझाव दिया था। बिपाशा ने बताया था कि वह और करण हर महीने यह जांचने के लिए स्कैन के लिए जाते थे कि उनकी बेटी के दिल में छेद ठीक हो रहे हैं या नहीं, लेकिन आखिरकार, तीन महीने के बाद उन्होंने सर्जरी का विकल्प चुनने का फैसला किया था।

bipasha basu

जब Bipasha Basu ने अपनी बेटी Devi की Ayaz Khan की लाडली Dua संग प्ले डेट की दिखाई झलकियां, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, कऱण के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.