Kareena Kapoor ने अपने मुंबई हाउस की दिखाई झलकियां: सीढ़ियों से वुडेन शेल्फ तक, सब है बेहद यूनिक

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने घर के अनदेखे कोनों की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Kareena Kapoor ने अपने मुंबई हाउस की दिखाई झलकियां: सीढ़ियों से वुडेन शेल्फ तक, सब है बेहद यूनिक

बॉलीवुड की फैशन दिवा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति व एक्टर सैफ अली खान अपने बच्चों तैमूर-जहांगीर के साथ मुंबई के पॉश इलाकों में से एक में अपने शानदार घर में रहते हैं। करीना समय-समय पर अपनी फोटोज में अपने घर की झलकियां दिखाती रहती हैं। अब, एक बार फिर जैसे ही करीना ने एक वीडियो साझा किया, हमें उनके घर के अन्य कोनों की झलक देखने को मिली।

करीना कपूर ने अपने मुंबई वाले घर की दिखाई झलकियां

18 अक्टूबर 2023 को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हम उनके मुंबई वाले घर के कुछ कोनों की झलकियां देख सकते हैं। जैसे ही वीडियो शुरू हुआ, करीना को लकड़ी की सीढ़ियां, लाल दीवारें, कुछ छोटे हैंगिंग प्लान्ट्स और एक इटैलियन मार्बल के फर्श वाले एरिया के अंदर चलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही उन्होंने कमरे के अंदर कदम रखा, हमें एक बड़ी कांच की दीवार की झलक मिली, जिसके प्रतिबिंब में हम उनके घर के कुछ सोफे और अन्य शानदार फर्नीचर देख सकते हैं।

areena kapoor khan

areena kapoor khan

सैफ और करीना की चार सबसे महंगी चीजें, पटौदी हाउस से लेकर लग्जरी कारें तक हैं इसमें शामिल, जानने के लिए यहां क्लिक करें

जल्द ही, करीना को हम दूसरे फ्रेम में देख सकते हैं, जिसमें वह लकड़ी की स्टडी टेबल के पास बैठी हुई नजर आईं। बैकग्राउंड में हम दीवार पर लटकी शानदार पेंटिंग, एक कंफर्टेबल ब्लू चेयर और कुछ विंटेज चीजों से सजी एक छोटी कैबिनेट देख सकते हैं। जैसे ही कैमरा उनकी एक तरफ थोड़ा घूमा, हम किताबों और बहुत सारी अन्य चीजों से भरा हुआ एक बड़ा वुडेन शेल्फ देख सकते हैं।

areena kapoor khan

वीडियो के एक अन्य सेगमेंट में बेबो को कुशन से सजे ग्रीन कलर के मखमली सोफा सेट पर बैठे देखा जा सकता है। उनके बगल में हम एक लैंप के साथ एक छोटी सी साइड टेबल भी देख सकते हैं। वीडियो में उन्होंने पिंक सूट के साथ मैचिंग पैंट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बालों, डैंगलर्स और ग्लैम मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया था।

areena kapoor khan

Saif के बच्चों Sara-Ibrahim और Taimur-Jeh को नहीं मिलेगी उनकी 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी, जानें वजह

जब जहांगीर के जन्म के बाद करीना और सैफ अपने मुंबई हाउस में हुई शिफ्ट

रिपोर्टों के अनुसार, करीना और उनके प्यारे पति सैफ अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान के जन्म के बाद इस भव्य घर में शिफ्ट हो गए थे। यह खूबसूरत घर मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में है। फेमस इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह, जिन्होंने 'फॉर्च्यून हाइट्स' में उनके पुराने अपार्टमेंट को भी डिजाइन किया है, उन्होंने इस घर को प्राचीन कलाकृतियों और पुराने लकड़ी के फर्नीचर के साथ संवारा था। 20 अक्टूबर 2021 को करीना ने अपने पुराने घर की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं। 

kareena kapoor khan

kareena kapoor khan

सैफ और करीना की नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको करीना के घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.