अम्मा करीना कपूर खान और नानी बबीता संग नजर आए तैमूर अली खान, देखिए कैसे पैपराजी को दिया शानदार पोज

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हें शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक बार फिर उनके साथ ऐसा हुआ है। इस बार उनकी नानी बबीता और करीना संग एक तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

अम्मा करीना कपूर खान और नानी बबीता संग नजर आए तैमूर अली खान, देखिए कैसे पैपराजी को दिया शानदार पोज

आजकल फैंस सेलेब्रिटीज से ज्यादा तो स्टार किड्स के दीवाने हैं। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हैं, जोकि अपनी क्यूट हरकतों और लुक्स के लिए फैंस और पैपराजी के बीच काफी मशहूर हैं। यही वजह है कि उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल होती है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें तैमूर शूटिंग सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल सैफ और करीना शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन तैमूर भी उनके साथ सेट पर गए थे। ऐसे में जहां करीना और सैफ शूट में बिजी गए तो वहीं तैमूर करीना के हेयरस्टाइलिस्ट यियानी त्सापटोरी (Yianni Tsapatori) के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे।

यही नहीं, उनकी एक तस्वीर करीना कपूर की मैनेजर पूनम दमानिया (Poonam Damania) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जबकि तैमूर के साथ मस्ती करते हुए यियानी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इस वीडियो के साथ यियानी ने बेहतरीन कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा, 'नया असिस्टेंट या फिर नया बॉस?' वहीं, तस्वीर की बात करें तो पूनम ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें तैमूर की मस्ती साफ नजर आ रही थी। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शेट्टी बनेगीं दुल्हनियां! जजमेंटल है क्या के निर्देशक संग कर सकती हैं शादी, जानिए पूरा मामला)

वहीं, अब एक बार फिर तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पैपराजी ने हाल ही में अपनी अम्मा करीना कपूर खान और नानी बबीता कपूर के साथ स्पॉट किया है। उनकी एक तस्वीर और वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में तैमूर डॉगी-डॉगी चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे तैमूर के अलावा करीना और बबीता के लुक्स के चर्चे भी हो रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा फेम जयश्री वेंकटरमनन ने अखलाक खान संग रचाया ब्याह, कही ये बड़ी बात)

मालूम हो, हाल ही में तैमूर अली खान सुर्खियां बटोर रहे थे। दरअसल कुछ समय पहले इस बात के चर्चे थे कि पटौदी खानदान की परंपरा को बढ़ाते हुए इंग्लैंड जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने अपनी पूरी पढ़ाई इंग्लैंड में की थी। यही नहीं, सैफ और उनकी बहनों ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की थी। इस परंपरा को जारी रखते हुए सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तैमूर अली खान के साथ भी ऐसा हो सकता है। (ये भी पढ़ें: काजोल ने शानदार अंदाज में छोटी बहन तनीषा मुखर्जी को विश किया बर्थडे, देखिए दोनों की थ्रोबैक तस्वीर)

माना जा रहा है कि करीना भी अपने जिगर के टुकड़े को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। करीना कपूर खान को लगता है कि तैमूर को हद से ज्यादा मीडिया की अटेंशन मिल रही है, जिसकी वजह से वो उन्हें वहां भेजना चाहती हैं, लेकिन तैमूर को बोर्डिंग भेजने के मामले में सैफ अली खान की राय दूसरी है। उनका कहना है कि सारा और इब्राहिम के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिता पाए थे क्योंकि वो दोनों बोर्डिंग में पढ़ते थे। ऐसे में सैफ बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या वाकई तैमूर इंग्लैंड जाते हैं या फिर यही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।

फिलहाल जो भी हो, तैमूर अली खान को इस लुक को देखकर फैंस काफी खुश हैं। वैसे आपको सैफ अली खान और करीना कपूर के शहजादे की ये तस्वीर और वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.