ऊषा मंगेशकर ने लता मंगेशकर की अस्थियां गंगा नदी में कीं विसर्जित, बहन की आखों में दिखे आंसू

हाल ही में, सिंगर ऊषा मंगेशकर ने अपनी बहन लता मंगेशकर की अस्थियां वाराणसी के गंगा घाट पर विसर्जित की हैं, जिसकी झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

ऊषा मंगेशकर ने लता मंगेशकर की अस्थियां गंगा नदी में कीं विसर्जित, बहन की आखों में दिखे आंसू

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से पूरा देश दुखी हुआ था। हालांकि, उनका परिवार सबसे ज्यादा दुखी है। हाल ही में, उनकी अस्थियों को वाराणसी की गंगा नदी में विसर्जित किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

lata mangeshkar

लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) 8 मार्च 2022 को अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंची थीं, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा करने के बाद लता दीदी की अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित कर दिया था। इस दौरान वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

lata mangeshkar

(ये भी पढ़ें- जब लता मंगेशकर अपने पहले स्टेज शो में पिता दीनानाथ की गोद में ही लगी थीं सोने, सुनाया था किस्सा)

ऊषा मंगेशकर ने पंडित श्रीकांत पाठक के साथ पूजा करने के बाद अस्थियां विसर्जित कीं, जिसके बाद उन्होंने परिवार समेत काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और फिर मुंबई लौट आईं। लता मंगेशकर की अस्थियां विसर्जित करते हुए ऊषा मंगेशकर की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो हाथ जोड़े दिखाई दीं।

lata mangeshkar

लता मंगेशकर के निधन के बाद उनकी अस्थियों को तीन जगह विसर्जित करने का फैसला किया गया था। 7 फरवरी को लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने परिवार के साथ दीदी की अस्थियों को नाशिक में विसर्जित किया था।

lata mangeshkar

(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की लव लाइफ: महाराजा राज सिंह संग अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी, जिंदगी भर रहीं कुंवारी)

बता दें कि, लता जी कोरोना वायरस से पीड़ित थीं। वो मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। शुरुआत में उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन कुछ दिनों में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और वह वेंटिलेटर पर थीं, जिसके बाद उन्होंने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली थीं।

lata mangeshkar

लता मंगेशकर की अचीवमेंट के बारे में बात करें तो, उन्हें अपनी शानदार गायिकी और आवाज के लिए ‘भारत की कोकिला’ नाम दिया गया है। लता जी ने काफी छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और अपने सुरों के जादू से सभी का मन मोह लिया था। उन्होंने इंडस्ट्री में रहने के दौरान, कई तरह के गाने गाए और लगभग 5,000 गानों में अपनी आवाज देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया था। उन्हें ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड’, ‘भारत रत्न’, ‘3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स’, ‘4 फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवॉर्ड्स’ और ‘फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स’ से नवाजा जा चुका है।

lata mangeshkar

(ये भी पढ़े- आशा भोसले ने दीदी लता मंगेशकर संग शेयर की पुरानी तस्वीर, याद किए 'बचपन के दिन')

फिलहाल, लता मंगेशकर अपने मंत्रमुग्ध करने वाले गानों से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.