साक्षी धोनी पति महेंद्र सिंह धोनी संग बर्फीली वादियों में घूमती आईं नजर, शेयर की फोटो

हाल ही में, 'चेन्नई सुपर किंग्स' के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

साक्षी धोनी पति महेंद्र सिंह धोनी संग बर्फीली वादियों में घूमती आईं नजर, शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने साल 2007 से साल 2017 तक भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में काम किया। फिलहाल, 'चेन्नई सुपर किंग्स' के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड में हैं। हाल ही में, उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Dhoni

दरअसल, 27 अक्टूबर 2022 को साक्षी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमे वह माही के साथ एक जीप गाड़ी के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं। गाड़ी का नंबर उत्तरखंड का है, तो साफ है कि फोटो उत्तराखंड की है। तस्वीर में जहां साक्षी को लाल जैकेट पहने देखा जा सकता है, वहीं एमएस धोनी ब्लैक कलर की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में एक दिल वाला इमोजी शेयर किया है।

dhoni

बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी उत्तराखंड की हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम कपल ने जीवा धोनी रखा है। धोनी जितने अपने करियर को लेकर मशहूर हैं, उतनी ही मशहूर साक्षी और धोनी की प्रेम कहानी है। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह की लव स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें

Dhoni

जैसे ही साक्षी ने यह तस्वीर अपलोड की, महेंद्र सिंह धोनी के विशाल फैनबेस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ली दी। एक यूजर ने लिखा, ''सबसे प्यारा जोड़ा।'' तो किसी ने इस तस्वीर को ''पिक ऑफ द डे'' बताया। दरअसल, इतने इंतजार के बाद कपल के फैंस को ऐसी क्यूट फोटो देखने को मिली है, तो तस्वीर तो वायरल होनी ही थी। आप भी देखिए ये कमेंट्स। 

Dhoni

इससे पहले, 18 अगस्त 2022 को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, यह एक पारिवारिक तस्वीर थी, जिसमें साक्षी और धोनी अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे थे। तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा था, ''फैमिली जरूरी है।''

Dhoni

इससे पहले, 25 अक्टूबर 2022 को माही और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने दिवाली के दिन अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इसी के साथ उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की भी घोषणा की थी। बता दें कि उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली पहली फिल्म तमिल भाषा में होगी।

Dhoni

खैर, क्रिकेट में तो धोनी ने खूब नाम कमाया है। अब फिल्मों में धोनी क्या कमाल दिखाते हैं, यह देखने लायक होगा। फिलहाल, आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं!

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.