बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे लव बर्ड्स हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस लिस्ट में पॉवर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम भी शामिल है। मलाइका और अर्जुन अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं। ये दोनों एक साथ कई पार्टीज और इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं। वहीं, अब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ मिलकर अपनी बहन अमृता अरोड़ा की डिनर पार्टी में जमकर धमाल मचाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं पार्टी की तस्वीरें।
तस्वीरें देखने से पहले जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। (ये भी पढ़ें: अली गोनी ने 70 हजार का 'Louis Vuitton' का जूता GF जैस्मिन को किया गिफ्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो)
अब आपको कपल की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, बीती रात अमृता अरोड़ा ने अपने घर में खास दोस्तों को एक डिनर पार्टी दी, जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, गौरी खान, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला, संजय कपूर, महीप कपूर समेत कई सितारे नजर आए। इन सभी सितारों ने मिलकर इस पार्टी में जमकर धमाल मचाया, जिसकी तस्वीरें सेलेब्स और उनके फैन पेज द्वारा शेयर की गई हैं। करण जौहर ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें वह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में करण जौहर, अर्जुन और मलाइका के साथ एक सोफे पर बैठे हुए हैं। इस दौरान मलाइका ने अपने सिर पर अपना एक हाथ रख रखा है। लुक की बात करें तो, मलाइका रेड आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं और अर्जुन व करण ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल कैप्शन)
दूसरी तस्वीर में, करण जौहर बॉलीवुड की गर्ल गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में करण के साथ अमृता, मलाइका, करिश्मा और नताशा पूनावाला नजर आ रही हैं। इस फोटो पर करण जौहर ने लिखा है, ‘कैचिंग अप।’ वहीं, आखिरी तस्वीर में करण, नताशा पूनावाला के साथ बैठकर पोज दे रहे हैं। करण जौहर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बहन कंगना रनौत के लिए अक्षत ने रखी बर्थडे पार्टी, सेलिब्रेशन में दोस्तों ने लगाए चार चांद)
मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पार्टी मूड के बारे में बताया है। इस तस्वीर में मलाइका अकेले पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मूड।’
इसके अलावा, Seema Khantr नाम के एक इंस्टा पेज पर भी इस पार्टी की एक ग्रुप सेल्फी शेयर की गई है, जिसमें सभी स्टार पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं, जिसकी तस्वीरें कपल सोशल मीडिया पर भी शेयर करता है। ‘वैलेंटाइन डे’ के स्पेशल दिन को भी अर्जुन और मलाइका ने काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 14 फरवरी की देर शाम मलाइका ने अर्जुन की बैकसाइड की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्टर ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा था, ‘लव इज इन द एयर’। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अर्जुन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया था।
वहीं, मलाइका ने एक ब्यूटीफुल व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के आगे गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता रखा हुआ है। इसके अलावा, बैकग्राउंड में की गई डेकोरेशन उनकी तस्वीर में चार-चांद लगा रही है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव की ये फोटो क्लिक की थी।
फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूब गए हैं। ऐसे में फैंस कपल को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। तो आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।