कहते हैं इस दुनिया में एक शक्ल जैसे 7 लोग होते हैं। कई बार आपने भी ऐसे कुछ लोगों को देखा होगा, जो बिल्कुल एक-जैसे दिखते हैं। खैर, आप सोच रहे होंगे कि, हम हमशक्ल वाली बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, इन दिनों रिजुता घोष देब (Rijuta Ghosh Deb) नाम की एक लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जो बिल्कुल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी दिखती हैं।
बता दें कि, रिजुता कोलकाता की रहने वाली हैं, जो डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। जैसे ही रिजुता ने अपनी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, वैसे ही उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और अब लोग उन्हें दीपिका 2.0 बोल रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण' में गौरी खान बेटे आर्यन के ड्रग्स केस पर तोड़ेंगी चुप्पी, बताएंगी पूरा सच! :रिपोर्ट)
रिजुता को एक नजर में देखकर कोई भी यही बोलेगा कि, यह दीपिका ही हैं। अब उनकी इन तस्वीरों को देखकर लोग काफी सरप्राइज हो गए हैं। ऐसे में रिजुता इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं और निश्चित रूप से उनके फॉलोअर्स में भी बढ़ोतरी हुई है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें दीपिका की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "दीपिका पादुकोण 2.0" और दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "अचानक इस पोस्ट को देखकर मुझे लगा कि, आप दीपिका पादुकोण हैं।" यहां देखें अन्य कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- शादी के बाद संग्राम सिंह नहीं बदलवाएंगे पत्नी पायल रोहतगी का नाम, कहा- 'यही उनकी पहचान है')
वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि, न केवल रिजुता एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल हैं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड भी बिल्कुल एक्ट्रेस के पति व एक्टर रणवीर सिंह जैसे दिखते हैं। दरअसल, 28 जून 2022 को रिजुता ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इन फोटोज में वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ थीं, जिनके लुक ने रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए 'खिलजी' के किरदार की याद दिला दी। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, " खुद तो दीपिका की हमशक्ल हैं ही, लड़का भी रणवीर जैसा ढूंढा है।'' जिसके बाद कई लोग उन्हें 'रणवीर-दीपिका' कहने लगे। देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- सारा खान की लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री! इस शख्स को कर रहीं डेट, सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती)
वैसे, दीपिका पादुकोण जैसी दिखने वालीं रिजुता को लेकर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।