मौनी राॅय का ससुराल में हुआ गृह प्रवेश, अंगूठी ढूंढने की रस्म का भी वीडियो आया सामने

नवविवाहित जोड़ी मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने हाल ही में, अपनी पोस्ट-वेडिंग सेरेमनी को पूरा किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मौनी राॅय का ससुराल में हुआ गृह प्रवेश, अंगूठी ढूंढने की रस्म का भी वीडियो आया सामने

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को गोवा में मलयाली और बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी के बंधन में बंधीं। कपल की शादी के उत्सवों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शादी के तीन दिन बाद यानी 30 जनवरी 2022 को मौनी और सूरज गोवा से मुंबई लौट आए। और इसके बाद कपल ने पोस्ट-वेडिंग सेरेमनी को पूरा किया। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

suraj nambiar and mouni roy

पहले तो ये जान लीजिए कि, 30 जनवरी 2022 की शाम को मौनी और सूरज नांबियार की गोवा एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इस दौरान मौनी ने अपने वेडिंग आउटफिट के रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन को जारी रखते हुए रेड बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था और अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने होठों को लाल रखा हुआ था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था और इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का मॉस्क भी लगाया हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी मांग में सिंदूर लगाए थे और इसके साथ ही हैवी झुमके पहने थे। वहीं, दूसरी तरफ सूरज ने ऑल-व्हाइट कुर्ता सेट पहना था और इसे ब्राउन सैंडल के साथ पेयर किया था। एयरपोर्ट पर कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए थे।

(ये भी पढ़ें: कौन हैं सबा आजाद? जो ऋतिक रोशन का हाथ पकड़े आई थीं नजर, मीडिया रिपोर्ट में हुई डेटिंग की पुष्टि)

अब आइए आपको दिखाते हैं कपल की पोस्ट-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां। 30 जनवरी 2022 की रात को कपल की गृह प्रवेश सेरेमनी आयोजित की गई थी। मौनी राॅय का पति सूरज संग ससुराल में शानदार तरीके से गृह प्रवेश हुआ। इसके कुछ वीडियोज मौनी रॉय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं। गृह प्रवेश के दौरान मौनी थोड़ी इमोशनल दिखीं। वीडियो में मौनी को आल्ता से अपने पैरों की छाप अपने घर में छोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जहां मौनी गृह प्रवेश की रस्में निभा रही थीं। वहीं, सूरज उनके पीछे अपने दोस्त संग डांस कर रहे थे।

(ये भी पढ़ें: कैटरीना की शादी पर शहनाज गिल ने सलमान से किया मजाक, तो एक्टर बोले- वह नहीं हैं 'सिंगल')

गृह प्रवेश सेरेमनी के बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म को पूरा किया गया। इस रस्म के तहत दूल्हा और दुल्हन को फूलों की पंखुड़ियों और दूधिया पानी से भरे एक बर्तन में एक अंगूठी ढूंढनी होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूध के एक कटोरे में हाथ डालकर न्यूली वेड कपल अंगूठी ढूंढ रहा है। मौनी और सूरज रिंग ढूंढने की कोशिश करते हैं और आखिर मौनी यह खेल जीतती हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं। 

इस जोड़े ने बाद में घर पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए रात बिताई, जिसमें उनके नागिन सह-कलाकार अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी भी शामिल थीं। यहां देखें तस्वीरें। 

mouni

mouni

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने पहनी 40 करोड़ की सोने की ड्रेस, बनीं अरब फैशन वीक में वॉक करने वाली पहली भारतीय)

सूरज के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद मौनी ने अपने आकर्षक पति से दुनिया को परिचित कराया था। उन्होंने अपने शादी समारोह से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ ही, उन्होंने बताया था कि, आखिरकार उन्हें अपना 'मिस्टर राइट' मिल गया है। खूबसूरत दुल्हन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "मैंने उनके हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद पाया, हम शादीशुदा हैं! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।"

रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े ने मुंबई में दोस्तों के लिए एक शादी के रिसेप्शन की भी योजना बनाई थी। हालांकि, उन्होंने महामारी मामलों में वृद्धि को देखते हुए कथित तौर पर रिसेप्शन को रद्द कर दिया है। फिलहाल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार के पोस्ट-वेडिंग सेरेमनी के वीडियोज आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.