MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें, सब्यसाची के लहंगे बेहद सुंदर लग रही थीं पत्नी Sakshi

4 जुलाई 2023 को पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी को 13 साल हो गए हैं। आइए हम आपको उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें, सब्यसाची के लहंगे बेहद सुंदर लग रही थीं पत्नी Sakshi

दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। कपल ने अपने अफेयर को सबसे छिपाते हुए 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की थी। उनकी शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। यहां हम आपको उनकी कुछ अनसीन वेडिंग फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिनमें हम उनकी सादगीपूर्ण शादी की रस्मों की झलक देख सकते हैं। 

साक्षी और धोनी साल 2007 में एक क्रिकेट दौरे के दौरान कोलकाता के 'ताज बंगाल' होटल में मिले थे, जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। तब एमएस धोनी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने दोनों को मिलवाया था। युधाजीत और साक्षी दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे। ऐसे में धोनी ने युधाजीत से ही साक्षी का नंबर हासिल किया था। 

dhoni-sakshi

एमएस धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी

उनका नंबर हासिल करने के बाद जब धोनी ने उन्हें कई बार मैसेज किया, तो साक्षी को लगा कि धोनी के मैसेज किसी तरह की शरारत है। हालांकि, उन्हें यह समझने में टाइम लगा कि वह खुद महेंद्र सिंह धोनी थे, जो इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन थे। आख़िरकार मार्च 2008 में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। 

एमएस धोनी और साक्षी की शादी की तस्वीरें

एमएस धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। खेल, राजनीति और फिल्म जगत से धोनी के कई दोस्त शादी में शामिल हुए थे और जोड़े को आशीर्वाद दिया था। उन्होंने अपनी डेटिंग को सबसे इस कदर छिपाकर रखा था कि शादी से पहले साक्षी रावत को कोई नहीं जानता था। 

dhoni

कपल की शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि साक्षी और धोनी अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद प्यारे और खुश लग रहे थे। उनकी शादी कितनी सादगीपूर्ण थी, यह उनकी इन वेडिंग फोटोज से समझा जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

dhoni wedding

साक्षी धोनी का ब्राइडल लुक

अपनी शादी के दिन के लिए साक्षी ने एक ट्रेडिशनल रेड एंड ग्रीन कलर का सब्यसाची लहंगा चुना था। हालांकि, उन्होंने लहंगे को स्पेशली ऑर्डर पर डिजाइन नहीं करवाया था, बल्कि रेगुलर कस्टमर की तरह खरीदा था और सेल्सगर्ल द्वारा जानकारी देने के बाद ही सब्यसाची को अपने खास ग्राहक के बारे में पता चला था। 

dhoni wedding

खैर, साक्षी ने अपने लहंगे के लिए लाल रंग चुना था, जिसे कॉन्ट्रास्टिंग हरे रंग की ब्लाउज के साथ पेयर किया गया था। साक्षी के डबल दुपट्टे में से एक उनके कंधे पर था और भारी दुपट्टा उनके सिर पर था। साक्षी का ब्राइडल लुक हैवी नेकपीस, मांग टीका, नथ और लाल चूड़ियों से पूरा किया गया था। वहीं, धोनी ब्लू कलर की पैंट-शर्ट व एंब्रॉयडर्ड वेलवेट कोट में हैंडसम दिख रहे थे।

dhoni

फिलहाल, धोनी और साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ पैरेंटहुड जर्नी एंजॉय कर रहे हैं, जिनका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। उस वक्त वह ऑस्ट्रेलिया में वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे थे।

dhoni

वैसे, आपको उनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.