नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'यहां बहुत खामोशी है'

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'यहां बहुत खामोशी है'

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अक्सर अपने दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर की याद में सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

NEETU KAPOOR

(ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने मालदीव वेकेशन की फोटो की शेयर, फैंस ने पूछा- 'विजय देवरकोंडा कहां हैं?')

पहले तो ये जान लीजिए कि दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। एक्टर के निधन ने उनके परिवार और फैंस समेत पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। अब एक्टर की फैमिली अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है, लेकिन एक्ट्रेस नीतू कपूर अभी भी खुद को अपने पति के बिना अकेली ही महसूस करती हैं और अक्सर उन्हें याद करके भावुक हो जाती हैं। 

neetu kapoor

अब आइए आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 9 अक्टूबर 2022 को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंखें बंद करके और होठों पर उंगली रखे हुए ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्हें उनकी मृत्यु के बाद के शोर की याद आती है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है।" 

rishi kapoor

4 सितंबर 2022 को ऋषि कपूर का 70वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता ने एक गॉगल्स पहना हुआ था, जबकि उनकी पत्नी उनके चेहरे को पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं। दोनों खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। ब्लैक आउटफिट में पति-पत्नी ट्विन करते नजर आ रहे थे। इसे शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे।'' इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई थी। 

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- आलिया के बाद बिपाशा बसु को मिली नेटिजंस की सलाह, कहा- 'प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहनना ठीक नहीं')

इस हफ्ते की शुरुआत में नीतू ने बहू आलिया भट्ट के लिए एक पारंपरिक गोद भराई समारोह की मेजबानी की थी। एक्ट्रेस पति रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। समारोह में केवल कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

Alia Bhatt Shares Unseen Baby Shower Pictures

वर्क फ्रंट की बात करें, तो नीतू ने इसी साल एक्टिंग में वापसी की है। उन्हें पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'जुगजुग जियो' में अनिल कपूर के साथ देखा गया था। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल भी थे।

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया के बेटे गुरिक के पहले बर्थडे बैश की तस्वीरें आई सामने, लायन-थीम केक था बेहद खास)

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट ​करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.