नीतू कपूर ने फादर्स-डे पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद, बेटी रिद्धिमा ने भी शेयर कीं तस्वीरें

फादर्स-डे के मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति को याद​ किया है। उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने भावुक नोट भी लिखा है। आइए आपको वो फोटो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ने फादर्स-डे पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद, बेटी रिद्धिमा ने भी शेयर कीं तस्वीरें

पूरे देश में आज यानी 19 जून 2022 को 'फादर्स-डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहा है। इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने पति को याद किया है, साथ ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उनकी याद में कई पोस्ट्स शेयर किए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, बोले- 'काश मैं उसके साथ होता' [Exclusive]

दरअसल, नीतू कपूर ने 'फादर्स-डे' के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पति ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी फादर्स डे। हमेशा हमारे दिलों में।''

neetu kapoor

वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पापा के साथ कई अनमोल तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''हैप्पी फादर्स डे पापा आप हमेशा हमारे दिल में हैं। मिस यू।''

riddhima kapoor

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने पिता सैफ और भाई इब्राहिम संग मनाया 'फादर्स-डे', शेयर की प्यारी फोटो)

दूसरी तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी नातिन समायरा के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह प्यार से उनके गाल पर किस कर रहे हैं। 

riddhima kapoor

तीसरी और ​अंतिम फोटो में रिद्धिमा कपूर के साथ उनके दिवंगत पिता और मां नीतू कपूर नजर आ रही हैं। 

riddhima kapoor

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग मालदीव में की थी साइकिलिंग, शेयर किया प्यारा वीडियो)

फिलहाल, भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फैमिली उन्हें हमेशा याद करती रहती है। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.