पति निक जोनस संग बर्फीली वादियों में रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ इनदिनों क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान प्रियंका और निक बर्फीली वादियों का लुफ्त उठा रहे हैं। दोनों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

पति निक जोनस संग बर्फीली वादियों में रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) एक बार फिर जबरदस्त तरीके से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल क्रिसमस के मौके पर निक जोनस ने अपनी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बर्फ पर चलाने वाली स्कूटर (Snow Mobile) क्या तोहफे में दी थी, मानों प्रियंका तो खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। जी हां, इस क्रिसमस निक प्रियंका चोपड़ा के सीक्रेट सांता बने थे। वहीं, पति से इतना महंगा गिफ्ट मिलने के बाद प्रियंका ने निक को अपनी नई स्कूटर पर एक बेहतरीन राइड ऑफर की थी जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

वैसे तो प्रियंका और निक के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी हैं। दोनों के बीच का प्यार उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग और जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों की सेलेब्स को खूब भाती हैं। फैंस को एक बार फिर ऐसा ही नजारा हाल में देखने को मिला हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिसमस के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया की बर्फीली वादियों का आनंद उठा रही हैं। जी हां, प्रियंका और निक कैलिफोर्निया की बर्फीली वादियों में एक-दूसरे का हाथ पकड़ें छुट्टियों का भरपूर मजा उठा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा बहन अनम से करती हैं बेइंतह प्यार, जीजू असद के लिए कही ये दिल छूने लेने वाली बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

प्रियंका और निक न्यू ईयर की छुट्टियों के लिए इस बार कैलिफोर्निया गए हुए हैं। यही नहीं, यहां दोनों अपनी छुट्टियों को काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर ही लगा सकते हैं। प्रियंका लगातार छुट्टियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में हाल ही में दोनों स्की ट्रिप के लिए  Mammoth माउंटेन गए। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में दोनों की तस्वीरों अब जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों बर्फ के बीचों-बीच खड़े दिख रहे हैं। निक और प्रियंका एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। यहां दोनों ने एक जैसे स्की आउटफिट पहन रखे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा बाय विंटर वंडरलैंड, तुम्हें मिस करेंगे। 2020 में मिलते हैं। इस फोटो में प्रियंका और निक साथ में परफेक्ट दिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने पापा चंकी पांडे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हीं से सीखा है सब कुछ)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि निक जोनस ने इस बार क्रिसमस पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को एक खास तोहफा दिया था, जिसको देखकर प्रियंका काफी खुश हो गई थीं। इस बार निक ने प्रियंका को स्नोमोबाइल (Snow Mobile) गिफ्ट में दी है। प्रियंका ने इस स्कूटर को चलाकर भी देखा। सबसे खास बात ये रही कि जब प्रियंका चोपड़ा स्कूटर चला रही थीं और निक जोनास उनके पीछे बैठे नजर आए। प्रियंका ने निक से मिले प्यारे से गिफ्ट की एक झलक फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर की थी। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के लिए सीक्रेट सांता बने पति निक जोनस, अनोखे अंदाज में दिया ये खास सरप्राइज)

मालूम हो, हाल ही में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंधन निर्देशक पुनीत छटवाल ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बारे में कहा था कि अगर उनकी शादी  जोधपुर के शाही महल उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में ना हुई होती तो अगले तीन महीनों में होने वाले घाटे से उम्मेद भवन पैलेस कभी उभर नहीं पाता। बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। इस शादी पर करीब 3.2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.