प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की बेटी मालती के पहले क्रिसमस की तैयारी, शेयर कीं सजावट की तस्वीरें

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की बेटी मालती के पहले क्रिसमस की तैयारी, शेयर कीं सजावट की तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraहिंदुस्तान से अमेरिका वापस लौट गई हैं। घर पहुंचते ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेटी मालती संग खेलती दिख रही थीं। प्रियंका की ये तस्वीर बता रही थी कि उनके लिए बेटी से चंद दिन भी दूर रहना कितना मुश्किल है। भारत दौरे के दौरान हर दिन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहीं। पहले उन्होंने मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट 'अनॉमली' का प्रमोशन किया। इसके बाद वह 'यूनिसेफ' के प्रोग्राम में शामिल होने लखनऊ पहुंचीं। दोनों प्रोग्राम अटेंड करने के बाद प्रियंका अपने घर वापस लौट गई थीं।

Priyanka

मां बनने के बाद ये पहला मौका था, जब प्रियंका बेटी मालती से इतने दिन तक दूर रही थीं। इसलिए उन्होंने घर पहुंचते ही बेटी को गोद में उठा लिया था। प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह (प्रियंका) जमीन पर लेटी हुई थीं और अपनी गोद में बेटी मालती को लिया हुआ था। वहीं, निक जोनस मां-बेटी को प्यार से निहारते नजर आ रहे थे। तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

Priyanka

11 नवंबर 2022 को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने 'लॉस एंजेलिस' वाले घर में आराम फरमाती दिख रही हैं, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान अपनी तरफ खींचा, वह थी प्रियंका की लाडली बेटी मालती मैरी और तस्वीरों में दिख रही क्रिसमस की सजावट। पहली तस्वीर प्रियंका सौफे पर मस्ती भरे अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती बैठी हुई हैं। यह मालती की पहली क्रिसमस होगी, जिसकी तैयारियां प्रियंका ने शुरु कर दी है। 

Priyanka

Priyanka

इससे पहले, 24 अक्टूबर 2022 को निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस की प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की थी, जिसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका और निक दोनों ने अपने-अपने इस्टांग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में तीनों व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहे थे। प्रियंका ने जहां व्हाइट पलाजो और एक लंबे ओवरकोट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था, वहीं निक व्हाइट कलर की रेशम कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे थे। हालांकि, यह उनकी बेटी मालती थीं, जिसने व्हाइट कलर का लहंगा-चोली पहना था, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दिवाली सेलिब्रेशन की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

Priyanka

खैर, हमें तो प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरें बेहद प्यारी लगीं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और तस्वीरों में दिख रही क्रिसमस की सजावट कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.