प्रियंका चोपड़ा ने घर पहुंचते ही बेटी मालती और पति निक संग फोटो की शेयर, खुश दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी बेटी और पति के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में तीनों बेहद क्यूट दिख रहे हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने घर पहुंचते ही बेटी मालती और पति निक संग फोटो की शेयर, खुश दिखीं एक्ट्रेस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपने देश भारत आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मुंबई और दिल्ली का दौरा किया था। वहीं, वह उत्तर प्रदेश में 'यूनिसेफ' के एक फील्ड ट्रिप के लिए भी गई थीं, ताकि राज्य में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त किया जा सके। वहीं, अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। 

Priyanka Chopra

बता दें कि प्रियंका 3 साल के लंबे इंतजार के बाद 1 नवंबर 2022 की सुबह भारत लौटी थीं। इस दौरान प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह हद से ज्यादा खुश नजर आ रही थीं। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट कलर के स्नीकर्स के साथ नीले रंग की को-ऑर्डिनेट ड्रेस पहनी थी और एक बैग कैरी किया हुआ था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Priyanka Chopra

करीब 9 दिनों तक भारत में रहने के बाद प्रियंका 9 नवंबर 2022 को अपने घर 'लॉस एंजेलिस' लौट गई थीं, जिसके बाद 10 नवंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका ने अपनी लाडली बेटी को अपने ऊपर लिटा रखा है और उनके पति निक जोनस उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। फोटो में तीनों बेहद क्यूट दिख रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में मालती का फेस दिखाई नहीं दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''होम'' 

Priyanka Chopra

इससे पहले, प्रियंका को एक हेयरकेयर प्रमोशनल इवेंट में स्पॉट किया गया था। पंप हील्स के साथ ऑरेंज कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही गोल्डन हूप्स, डेवी मेकअप और लंबे वेवी हेयरडू ने उनके लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, उन्हें उनके लंबे वेवी बालों के लिए काफी ट्रोल किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Priyanka Chopra Share Daughter Malti Photo

खैर, हमें तो यह तस्वीर बेहद प्यारी लगी। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई क्यूट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.