प्रियंका चोपड़ा लौटीं भारत, एयरपोर्ट पर काफी खुश दिखीं 'देसी गर्ल', घर आते ही देखा करण जौहर का शो

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत लौटी हैं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर काफी खुश दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा लौटीं भारत, एयरपोर्ट पर काफी खुश दिखीं 'देसी गर्ल', घर आते ही देखा करण जौहर का शो

3 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत वापस लौट चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा 1 नवंबर 2022 की सुबह स्वदेश लौटीं। भारत लौटने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हद से ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। जैसे ही एक्ट्रेस एयरपोर्ट पहुंचीं, वैसे ही उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। 

priyanka chopra

दरअसल, लॉकडाउन के बाद ही प्रियंका लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में रह रही हैं। करीब 3 साल बाद देसी गर्ल अपने देश भारत वापस लौटी हैं। ठीक एक दिन पहले प्रियंका ने अपने भारत लौटने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी।

priyanka chopra

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी यात्रा के लिए प्रियंका ने सफेद स्नीकर्स के साथ नीले रंग की को-ऑर्डिनेट ड्रेस पहनी थी और एक बैग कैरी किया हुआ था। इस दौरान वह काफी खुश लग रही थीं। कह सकते हैं कि अपने देश वापस लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी अपनी फ्लाइट से कार में घर जाते समय और पहुंचने के बाद कई तस्वीरें साझा कीं। फ्लाइट की विंडो सीट से मुंबई की एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "बैक इन द बे। टचडाउन!" 

priyanka chopra

अपने घर की ओर जाते वक्त प्रियंका ने अपनी कार से सूनसान गली की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "मुंबई मेरी जान (मुंबई मेरा दिल)।"

priyanka

प्रियंका ने विदेश में भी धूमधाम से मनाई थी दिवाली, देखें तस्वीरें

वहीं, अपने बिस्तर से एक तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने अपने फैंस को एक झलक दी कि वह क्या देख रही थीं। अपने घर आते ही एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' देखा। इसके स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "अगर आप टीवी पर @karanjohar के साथ जेटलैग्ड नहीं हैं, तो ये मुंबई नहीं है।" उन्होंने स्नैक्स का भी फोटो शेयर किया है।

priyanka

priyanka

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल जनवरी में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का स्वागत किया था। मालती के जन्म के बाद एक्ट्रेस की यह पहली भारत यात्रा है। 

priyanka chopra

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में सैम ह्यूगन और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो उनकी अगली हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' है, जिसका निर्देशन अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म में प्रियंका, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

priyanka chopra

फिलहाल, प्रियंका की भारत वापसी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.