Priyanka Chopra की कजिन Meera 11-12 मार्च 2024 को अपने बिजनेसमैन-बॉयफ्रेंड से जयपुर में करेंगी शादी

हाल ही में, हमें एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा की अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बारे में कुछ और जानकारी मिली है, जो मार्च 2024 में होने वाली है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra की कजिन Meera 11-12 मार्च 2024 को अपने बिजनेसमैन-बॉयफ्रेंड से जयपुर में करेंगी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीरा के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात करें, तो वह 2016 में शरमन जोशी-स्टारर फिल्म '1920 लंदन' में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'गैंग ऑफ घोस्ट्स', 'सेक्शन 375' और 'सफेद' शामिल हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर चेहरों में गिनी जाती हैं। इस समय मीरा अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त हैं, क्योंकि वह कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

मीरा चोपड़ा जयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ करेंगी शादी

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मीरा चोपड़ा 11 और 12 मार्च 2024 को जयपुर में अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी। हालांकि, हम अभी भी उनके वेडिंग वेन्यू, डिजाइनर और उत्सव के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया कि मीरा एक बिजनेसमैन से शादी करेंगी, जिसे वह तीन साल से अधिक समय से डेट कर रही हैं।

meera

सूत्र ने कहा, ''मीरा अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। वह 11 और 12 मार्च 2024 को जयपुर में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनके बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड (जिसे वह तीन साल से डेट कर रही हैं) की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन शादी के लिए उत्साह साफ है, क्योंकि तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग डिटेल्स को सीक्रेट रखा जा रहा है। तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं।''

जब मीरा चोपड़ा ने मार्च 2024 में होने वाली अपनी शादी के बारे में की थी बात

कुछ दिनों पहले, 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से एक बातचीत में मीरा ने अपनी शादी की योजना के बारे में खुलकर बात की थी। मार्च 2024 में अपनी शादी की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया था कि वह राजस्थान में एक वेन्यू की तलाश कर रही हैं। मीरा ने अपने दूल्हे की पहचान सीक्रेट रखी थी। इसके अलावा, उन्होंने बताया था कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं। मीरा के शब्दों में, "शादी मार्च में है। मीरा सचमुच शादी कर रही हैं। हमने मार्च के महीने में एक तारीख तय कर ली है और हम राजस्थान में शादी करेंगे।"

meera

जब मीरा ने बताया था कि प्रियंका और परिणीति ने कभी नहीं की उनकी मदद 

एक बार सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में मीरा ने अपनी चचेरी बहनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के साथ अपने दूर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। मीरा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि परिणीति और प्रियंका के साथ बेस्ट फ्रेंड होने का दिखावा करना सही नहीं होगा, क्योंकि ऐसा नहीं है।

meera

हालांकि, उन्होंने आगे कहा था कि जब एक परिवार की तीन या चार लड़कियां किसी इंडस्ट्री से जुड़ती हैं, तो वे एक-दूसरे की मदद करती हैं, लेकिन अपने मामले में मीरा ने बताया था कि उनकी चचेरी बहनों ने कभी उनकी मदद नहीं की। मीरा ने बताया था कि उन्होंने कभी मदद नहीं मांगी और न ही परिणीति और प्रियंका ने उन्हें कोई मदद की पेशकश की।

जब Meera Chopra ने कजिन सिस्टर Priyanka Chopra को बताया उदार, बोलीं- 'Parineeti से नहीं होती बात'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मीरा ने प्रियंका और परिणीति की फैमिली संग अपने परिवार के रिश्ते पर की थी बात

उसी बातचीत में मीरा ने चोपड़ा परिवार की बॉन्डिंग के बारे में भी बात की थी। उन्होंने प्रियंका के परिवार के साथ मजबूत रिश्ते का खुलासा किया था। बता दें मीरा साल 2018 में निक जोनस के साथ प्रियंका की शादी में भी शामिल हुई थीं। दूसरी ओर, मीरा ने खुलासा किया था कि लंबे समय से पारिवारिक मुद्दों के कारण परिणीति के साथ उनका रिश्ता उतना करीब नहीं है। मीरा ने साफ कहा था कि वह सितंबर 2023 में राघव चड्ढा के साथ परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं।

meera

जब Mannara Chopra एक नॉलेजेबल व्यक्ति से करना चाहती हैं शादी, नेटिजन ने कहा, 'खुद बेवकूफों की तरह...' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें मीरा चोपड़ा की शादी की झलकियों का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या क​हना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.