परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने कर लिया है रोका, प्रियंका भी अक्टूबर में शादी में होंगी शामिल: रिपोर्ट

जब से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को 'आप' नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया, तब से उनके रिश्ते और कथित शादी की चर्चा है। आइए आपको अब इसके बारे में लेटेस्ट अपडेट बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने कर लिया है रोका, प्रियंका भी अक्टूबर में शादी में होंगी शामिल: रिपोर्ट

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के फैंस उनसे केवल एक ही सवाल का जवाब पाने के लिए उत्सुक हैं और वह यह है कि 'वह कब शादी कर रही हैं?' वास्तव में, रूमर्ड लवबर्ड्स परिणीति चोपड़ा और 'आम आदमी पार्टी' (AAP) के नेता राघव चड्ढा को एक बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, तब से इनकी वेडिंग की चर्चा जंगल में आग की तरह फैली हुई है। 

मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर अभिनेत्री को स्पॉट किए जाने और उनकी उंगली पर सिल्वर रिंग ने कहीं न कहीं उनकी शादी की खबरों की आग में घी डालने का काम किया है। अब कपल के एक करीबी सूत्र ने 'इंडिया टुडे' के साथ बातचीत में उनकी शादी के बारे में खुलासा किया है।

parineeti

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि उनका रोका हो गया है। सूत्र ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक मामला था और वे दोनों खुश हैं। सूत्र ने बताया, ''दोनों इस साल के अक्टूबर के अंत तक शादी कर सकते हैं। परिणीति और राघव कोई हड़बड़ी में नहीं हैं और उन दोनों के पास वर्क कमिटमेंट्स हैं, जिनका उन्हें शादी के उत्सव में शामिल होने से पहले ध्यान रखना होगा।''

parineeti

सूत्र ने आगे कहा कि एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि अभिनेत्री की बहन और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी उस समय भारत में होंगी। जाहिर तौर पर वह 'Jio MAMI' फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए भारत आएंगी, क्योंकि वह इसकी चेयरपर्सन हैं। सूत्र बताते हैं कि परिणीति की शादी उनकी बहन की भारत यात्रा के साथ ही होगी।

जब मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

हाल ही में, परिणीति चोपड़ा फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ एक सफेद फॉर्मलपैंटसूट पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चिक हैंडबैग और ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया था। अपनी कार से बाहर निकलने के तुरंत बाद अभिनेत्री को पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए देखा गया था।

parineeti

हालांकि, वह शरमाना बंद नहीं कर सकीं। पैपराजी ने उनसे शादी के बारे में पूछा तो वह शर्मीली दुल्हन की तरह रिएक्ट करती नजर आई थीं। शादी के सवालों से बचने के लिए वह सीधे मनीष के घर के अंदर चली गई थीं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब परिणीति ने राघव चड्ढा संग शादी की खबरों पर दी थी प्रतिक्रिया

​कुछ दिन पहले, परिणीति ने एक इंटरव्यू में अपनी वेडिंग रूमर्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह इसे केवल तभी स्पष्ट करेंगी, जब कोई गलत धारणा बनेगी। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यदि जरूरी नहीं हुआ, तो वह अपने जीवन के बारे में कोई स्पष्टीकरण जारी करने से बचेंगी। 

prineeti

परिणीति चोपड़ा के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें भी परिणीति और राघव चड्ढा की शादी का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.