Parineeti की शादी में न आने की खबरों के बीच Priyanka ने Malti संग बिताया समय, बहन के लिए लिखा मैसेज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की शादी में ना आने की खबरों के बीच बेटी मालती मैरी संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फार्म लाइफ एंजॉय करती दिख रही हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti की शादी में न आने की खबरों के बीच Priyanka ने Malti संग बिताया समय, बहन के लिए लिखा मैसेज

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज यानी 23 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी उदयपुर में होगी, जिसके लिए होने वाले दूल्हा-दुल्हन राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंच चुके हैं। हालांकि, फैंस को यह सुनकर हैरानी हो सकती है कि प्रियंका अपनी बहन परी की शादी में शामिल नहीं होंगी। इस बीच, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

बेटी मालती संग फार्म लाइफ एंजॉय करती दिखीं प्रियंका

कजिन सिस्टर परिणीति की शादी में न आने की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने 23 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेटी मालती मैरी के साथ फार्म लाइफ एंजॉय करती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका व्हाइट शर्ट और बेज पैंट व कैप लगाए कंधे पर बकरी को बिठाए हुए हैं, जो पेड़ से पत्ते तोड़कर खाती हुई दिख रही है। इस दौरान, मालती अपनी मां को निहारती हुई नजर आईं। 

priyanka chopra

वीडियो में मालती को ब्लू कलर की फुल-स्लीव्स वाला जंपसूट पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''फार्म लाइफ... हमारे फेवरेट अंकल फ्रेंकलिन जोनस के साथ फार्म में। बहुत अच्छा और मस्ती भरा समय। थैंक्यू मिस बकरी लिमोर।''

priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका ने बहन परिणीति को दी शुभकामनाएं, शादी में शामिल न होने का मिला हिंट

23 सितंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने परिणीति को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परी की एक खुशनुमा फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे आशा है कि आप अपने बड़े दिन पर खुश और संतुष्ट होंगी...हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार चाहती हूं। #newbeginnings।" फोटो के साथ एक्ट्रेस ने परिणीति और राघव को टैग भी किया है। 

parineeti chopra

बता दें कि 'फिल्मफेयर' की एक हालिया रिपोर्ट में प्रियंका के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल नहीं हो सकती हैं। सूत्र ने यह भी कहा था कि प्रियंका ने परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए हर संभव कोशिश की थी, क्योंकि वह जानती थीं कि वह परी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। सूत्र ने कहा था, "प्रियंका ने पिछली बार भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में परिणीति की सगाई में शामिल होना सुनिश्चित किया था।"

priyanka

रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रियंका के पति निक जोनस भी अपनी 'साली' परिणीति चोपड़ा की शादी को मिस करने वाले हैं। खैर, इसके पीछे का कारण यह है कि उनके पास परी की वेडिंग डेट्स पर कई शोज हैं। सिंगर 23 सितंबर 2023 को वाशिंगटन डीसी में परफॉर्म करेंगे, इसलिए यह कहना काफी मुश्किल है कि वह परिणीति की शादी में शामिल हो पाएंगे या नहीं।

parineeti

फिलहाल, प्रियंका और मालती का लेटेस्ट वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.