Priyanka Chopra ने पति निक-बेटी मालती संग बीच टाइम को किया एंजॉय, फैमिली फोटोज कीं शेयर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी बेटी मालती के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि क्यूट फैमिली ने इस बार अपना संडे कैसे मनाया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने पति निक-बेटी मालती संग बीच टाइम को किया एंजॉय, फैमिली फोटोज कीं शेयर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस की लाइफ में जब से उनकी बेटी का आगमन हुआ है, तब से वह अपनी बिजी लाइफ के बावजूद समय निकालकर उसके साथ टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका नहीं गंवाते हैं। यही नहीं, वह अपने खास पलों की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में, प्रियंका और निक ने बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र तट पर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

malti

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी और पति संग शेयर कीं तस्वीरें

दरअसल, 23 जनवरी 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने रविवार (22 जनवरी 2023) को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र तट पर मस्ती करते हुए कुछ फैमिली फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में तीनों कैलिफोर्निया के मालिबू में समुद्र तट पर धूप सेंकते दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री अपने पति निक और बेटी के साथ एक मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी लाडली मालती को पकड़े हुए दिख रही हैं, क्योंकि मां-बेटी की जोड़ी समुद्र तट की ओर टकटकी लगाए देख रही है। 

priyanka chopra family pic

priyanka chopra family pic

पोस्ट की तीसरी और आखिरी तस्वीर में हम प्रियंका, निक और मालती को दूर से लहरों के सामने खड़े हुए देखते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने सिंपल सा कैप्शन लिखा है,  'संडे।' इसके साथ उन्होंने हार्ट आई इमोजी, फोल्डेड हैंड्स इमोजी, व्हाइट हार्ट इमोजी भी बनाई है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक, सभी इसे क्यूट फैमिली बता रहे हैं। बीते दिनों, प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग अपना पहला फोटोशूट कराया था। इस दौरान उन्होंने सरोगेसी का विकल्प चुनने की अपनी असली वजह का भी खुलासा किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka family pic

प्रियंका और निक की बेटी के साथ तस्वीरें

प्रियंका और निक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्टार कपल्स में से एक हैं। 30 वर्षीय अमेरिकी पॉप सिंगर और 40 वर्षीय इंटरनेशनल एक्ट्रेस अपने-अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वह फैंस को अपने जीवन की झलक दिखाते हैं। कपल ने जनवरी 2022 में पैरेंटहुड को अपनाया था, जब उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। अभी तक प्रियंका और निक ने इंटरनेट पर अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा करने से परहेज किया है। हालांकि, वे समय-समय पर उनके साथ मनमोहक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। आइए उनमें से कुछ पर नज़र डालें।

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

(Priyanka Chopra)

(Priyanka Chopra)

priyanka

priyanka

priyanka

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अगली बार हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। इसके अलावा, अभिनेत्री को फरहान अख्तर निर्देशित आगामी फिल्म 'जी ले जरा' में भी लिया गया है। प्रियंका पहली बार फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

priyanka

फिलहाल, आपको प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फैमिली फोटोज ​कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.