प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग अपने पहले क्रिसमस बैश के लिए सीक्रेट डेस्टिनेशन पर हुईं रवाना

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक क्यूट तस्वीर साझा की है और वह क्रिसमस से पहले एक सीक्रेट डेस्टिनेशन पर जा रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग अपने पहले क्रिसमस बैश के लिए सीक्रेट डेस्टिनेशन पर हुईं रवाना

पूर्व 'मिस वर्ल्ड' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वर्तमान में अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज में हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ पैरेंटहुड जर्नी का पूरी तरह से आनंद ले रही हैं। लव बर्ड्स ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी और इस जोड़े को 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का आशीर्वाद मिला था। तब से प्रियंका मां के कर्तव्यों को पूरा करने में लगी हुई हैं।

priyanka chopra

प्रियंका एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और अक्सर अपने नन्हे मुंचकिन के साथ प्यारी झलकियां साझा करती रहती हैं। 18 दिसंबर 2022 को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी को फ्लाइट में बैठे और खिड़की से बाहर निहारते देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए बिंदास मां ने लिखा, "ये हम चले...।"

priyanka

एक प्यार करने वाली मां होने के नाते प्रियंका अपनी बेटी के पहले क्रिसमस को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और प्रियंका द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर से यह बिल्कुल साफ है कि वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अपनी बच्ची को किसी सीक्रेट डेस्टिनेशन पर ले जा रही हैं। अनमोल फोटो में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका को ब्लैक स्वेटर और ब्लैक पैंट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को एक ब्लैक कलर की बीनी, गोल्डन हूप्स और चश्मे के साथ पूरा किया था। वहीं, उनकी बेटी मालती ग्रे कलर के स्वेटर और जींस के साथ काफी प्यारी लग रही थीं।

priyanka

हालांकि, प्रियंका ने अभी तक अपनी बच्ची के चेहरे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह कभी भी उसकी आकर्षक झलक साझा करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। उदाहरण के लिए, 16 दिसंबर 2022 को बिंदास मां अपने इंस्टा हैंडल पर पति निक जोनस और बच्ची के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की थी। अनमोल तस्वीर में परिवार को एक्वेरियम में आनंद लेते देखा जा सकता है। इसके अलावा, तीनों अपने-अपने आउटफिट में कमाल के लग रहे थे। प्रियंका ने एक सफेद स्वेटर और एक समान रंग की बीनी पहनी थी और उनकी बच्ची ने मैरून रंग का स्वेटर पहना हुआ था। वहीं, निक ब्लैक कलर की जैकेट और कैप में हैंडसम लग रहे थे।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करती हैं। उदाहरण के लिए, 10 दिसंबर 2022 को नई-नवेली मां ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बच्ची के साथ उनके साथ बिताए दिन की दो प्यारी तस्वीरें साझा की थीं। पहली तस्वीर में मालती अपनी मम्मा की गोद में बैठी एक फैशन मैगज़ीन पढ़ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में कोरियाई रेस्तरां के बाहर खड़ी मां-बेटी की जोड़ी को दिखाया गया है। अपने डे-आउट के लिए प्रियंका ने पैंट के साथ एक ओवरकोट और स्पोर्ट्स शूज़ पहने थे। दूसरी ओर, मालती नीले और गुलाबी रंग की फर वाली जैकेट में सुपर क्यूट लग रही थीं, साथ ही उन्होंने बेबी पिंक ऊनी टोपी भी पहन रखी थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

priyanka

फिलहाल, हम मालती के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.