इस राजस्थानी दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सब्यसाची का पिंक लहंगा, अनुष्का शर्मा की दिलाई याद

डिजाइनर व सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हर्षिता सिंघवी ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका ब्राइडल लुक।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इस राजस्थानी दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सब्यसाची का पिंक लहंगा, अनुष्का शर्मा की दिलाई याद

बात जब शादी की आती है, तो लड़कियों के पास अपनी एक लंबी-चौड़ी लिस्ट होती है, जिसमें वह अपनी शादी से जुड़ी हर एक रस्म को स्पेशल बनाने वाली चीज को शामिल करती हैं। इतना ही नहीं, लड़कियां अपनी हल्दी, मेहंदी से लेकर दुल्हन तक के लुक को पहले ही तय कर लेती हैं, जिसमें उनकी ज्वैलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल और स्टाइलिश आउटफिट शामिल होते हैं, जिससे वह अपने दिन को और ज्यादा खास बनाती हैं। लेकिन इन सब चीजों के बीच हर लड़की का जो एक कॉमन गोल होता है, वो सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनना होता है।

bridal photos

हर नई दुल्हन का सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने का सपना तब से और मजबूत हो गया, जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी में पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे को पहने हुए नजर आई थीं, जिसे सब्यसाची मुखर्जी ने अपनी टीम के साथ डिजाइन किया था। इस लहंगे में अनुष्का बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं, तभी तो उनके पूरे ब्राइडल लुक को आज तक कई लड़कियों ने कॉपी किया है, तो कुछ दुल्हनें उनसे मिलता-जुलता लहंगा पहने हुए नजर आई हैं। हमारी राजस्थान की खूबसूरत दुल्हन ने भी ऐसा ही किया था, जिसने अपने आउटफिट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की दुल्हन जूही गोडाम्बे ने अपनी मारवाड़ी शादी में पहना था गुलाबी लहंगा, देखें खूबसूरत फोटोज)

dulhan

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हमारी दुल्हन हर्षिता सिंघवी जैन की, जो मशहूर डिजाइनर होने के साथ-साथ सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट भी हैं। हर्षिता ने गोवा में समुद्र किनारे संपन्न हुई अपनी शादी में सब्यसाची की दुल्हन बनने का फैसला किया था। उन्होंने अपने स्पेशल डे पर पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे को चुना, जिस पर फ्यूशिया, फ़िरोजी और पीले रंग के फूलों के पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई का काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने फूलों की कढ़ाई वाला खूबसूरत चोली-कट ब्लाउज पहना था। उन्होंने अपने इस आउटफिट को डबल चुन्नी के साथ और निखारा था।

rajasthani bride

dulhan

हर्षिता ने अपने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ ग्रीन एंड गोल्डन कलर की ज्वैलरी को पेयर किया था। उन्होंने गले में नेकपीस, कानों में भारी झुमकियां और पतली नथ को कैरी किया था। इतना ही नहीं, उनके इस पूरे लुक पर राजस्थानी माथापट्टी और उनके खूबसूरत हाथफूल ने चार-चांद लगा दिए थे। हर्षिता के ब्राइडल लुक की खास बात ये थी कि, उन्होंने ब्राइडल चूड़े को किनारे रखते हुए ट्रेडिशनल गोल्डन कड़े पहने थे, जिसके साथ पिंक कलर की खूबसूरत चूड़ियां थीं। इसके जरिए दुल्हन ने अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दिया था। वहीं, हर्षिता के दूल्हे राजा भव्य जैन ने अपने स्पेशल डे पर सफेद रंग की खूबसूरत शेरवानी को चुना था, जिसके साथ उन्होंने मल्टी लेयर्ड हार को पेयर किया था। इसके अलावा, दूल्हे राजा ने गोल्डन साफा पहना था, जिस पर कुंदन का खूबसूरत ब्रॉच लगा था। इस ड्रेस में वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सफेद चूड़ा, लहंगे संग दादी की 71 साल पुरानी ज्वैलरी को किया पेयर)

bride photos

couple photoshot

couple photos

rajasthani bridal photo

sabyasachi bride

हर्षिता ने अपनी हल्दी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर जयंती रेड्डी द्वारा डिजाइन किए गए मस्टर्ड रंग के खूबसूरत आउटफिट को चुना था। हर्षिता मस्टर्ड रंग की धोती और सिल्वर टॉप में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इसके साथ दुल्हन ने फ्लॉवर ज्वैलरी को पेयर किया था। वहीं, उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से और निखारा था।

(ये भी पढ़ें: इस डेंटिस्ट दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था कई रंगों से बना लहंगा, सिंपल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

haldi ceremony

हर्षिता की मेहंदी सेरेमनी के लुक पर नजर डालें तो, वह इस सेरेमनी में अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही थीं। हर्षिता अपनी मेहंदी सेरेमनी में ऑरेंज कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई थीं, जिसे शुभिका द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके इस आउटफिट पर मिरर वर्क किया गया था, जिससे उनका लहंगा काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। इसके साथ हर्षिता ने अपने बालों को कर्ली किया था।

mehendi ceremony outfit

वेडिंग और प्री-वेडिंग रस्मों की तरह हर्षिता ने अपनी सगाई में भी अपने आउटफिट पर काफी ज्यादा फोकस किया था। उन्होंने इस खास मौके पर खूबसूरत स्कर्ट और टॉप कैरी किया था, जिसके साथ हर्षिता ने दुपट्टा लेकर अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दिया था। इसके अलावा, हर्षिता स्मोकी आई मेकअप और खूबसूरत ज्वैलरी में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां की शादी का जोड़ा, वेडिंग लहंगा देख कायल हो जाएंगे आप)

bridal outfit latest design

bridal 2021

हर कपल के लिए उनकी रिसेप्शन पार्टी, शादी का आखिरी सेलिब्रेशन होता है। हर्षिता ने अपने इस सेलिब्रेशन में अपने लिए ऑल-रेड कलर के आउटफिट को चुना था। दुल्हन अपनी रिसेप्शन पार्टी में डिजाइनर शांतनु और निखिल के ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ लाल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वैलरी और मंगलसूत्र से कंप्लीट किया था। वहीं, हर्षिता के पति भव्य जैन भी काले रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

bridal lehenga

sabyasachi collection

हर्षिता ने अपनी सगाई के साथ-साथ वेडिंग और प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपने लुक पर काफी ध्यान दिया था, जिस वजह से वह अपने हर आउटफिट में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। तो आपको हर्षिता का कौन सा आउटफिट सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.