राकेश रोशन ने ऋतिक-सुजैन के तलाक पर कहा- 'कोर्ट से निकलते ही उन्होंने सुजैन की कार का गेट खोला था'

अभिनेता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, उनके बेटे व एक्टर ऋतिक रोशन ने पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने अलगाव को कितनी खूबसूरती से संभाला था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

राकेश रोशन ने ऋतिक-सुजैन के तलाक पर कहा- 'कोर्ट से निकलते ही उन्होंने सुजैन की कार का गेट खोला था'

पूर्व स्टार कपल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुज़ैन खान (Sussanne Khan) लोगों को इस बात का संदेश देते हुए नजर आते हैं कि, भले ही पति-पत्नी का तलाक हो जाए। लेकिन फिर भी उनके बीच एक प्यारा रिश्ता हो सकता है। जहां, हर तरफ उनके तलाक की चर्चा हो रही थी। वहीं, पूर्व प्रेमियों ने हमेशा अपने रिश्ते की गरिमा बनाए रखी। अपने बच्चों की पैरेंटिंग से लेकर आधुनिक परिवार के रूप में उनके साथ छुट्टी पर जाने तक, उन्होंने साबित कर दिया है कि, तलाकशुदा कपल भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं।

hrithik roshan and sussanne khan

साल 2013 में सुजैन और ऋतिक की निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आया था और वे हर अखबार की सुर्खियां बन गए थे। जैसे ही, पूर्व पति-पत्नी ने अपने तलाक की खबर साझा की थी, उनके फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि, अब वे दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ चुके हैं और सुजैन को एक्टर अर्सलान गोनी में फिर से अपना प्यार मिल गया है।

hrithik roshan and sussanne khan

(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने BFF आलिया कश्यप के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, वीडियो कॉल पर किया बर्थडे विश)

हाल ही में, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए गए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ऋतिक और सुजैन के तलाक के बारे में बात की है। राकेश ने साझा किया कि, अदालत में तलाक के ठीक बाद, ऋतिक ने बाहर कदम रखते ही सुज़ैन के लिए कार का दरवाजा खोला था। उन्होंने कहा, "हां वास्तव में। अदालत में तलाक के ठीक बाद, ऋतिक ने बाहर कदम रखा और सुज़ैन के लिए कार का दरवाजा खोला था। यह उनके चरित्र को दर्शाता है। कोई भी आपको ये चीजें नहीं सिखा सकता है। यह भीतर से आता है। वह महिलाओं और बाकी सभी को सम्मान देते हैं। जैसे वह मेरे पैर छूते हैं। आप इन चीजों को सहज रूप से करते हैं।"

hrithik roshan and sussanne khan

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस काजल पिसाल ने पति अभिजीत के बारे में कहा- 'शादी कभी भी मेरे लिए बाधा नहीं रही')

राकेश ने पिता के रूप में ऋतिक की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने साझा किया कि, ऋतिक को अपने दोनों बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है और वो अपना सारा खाली समय उन्हें समर्पित करते हैं। राकेश ने यह भी कहा कि, वह उनसे काफी बेहतर पिता हैं। उन्होंने कहा, "ऋतिक अपना सारा खाली समय अपने बच्चों को समर्पित करते हैं। वे दोस्तों की तरह रहते हैं। वह केवल अपने बच्चों के साथ बाहर जाना पसंद करते हैं। उनकी छुट्टियां उनके लिए ही होती हैं। वह जंगलों, रेगिस्तानों की यात्रा की योजना बनाते हैं। उन्होंने उन्हें पानी के खेल और जिम्नास्टिक से परिचित कराया है। उनके बच्चे पियानो और गिटार को शानदार ढंग से बजाते हैं। वे अच्छा गाते भी हैं। ऋतिक उन्हें लगातार कुछ नया सिखा रहे हैं। वह उन्हें सब कुछ सीखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को बढ़ा सकता है और जिनकी उन्हें भविष्य में आवश्यकता हो सकती है। मुझे लगता है कि, काश मैं भी अपने बच्चों को इतना समय दे पाता। वह मुझसे बहुत बेहतर पिता हैं।"

hrithik roshan with his children

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई वन मंथ एनिवर्सरी, रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा नोट)

साल 2018 में मीडिया से बातचीत के दौरान, संजय खान (ऋतिक रोशन के पूर्व ससुर) ने खुलासा किया था कि, उन्हें अभी भी किसी तरह से उम्मीद है कि, सुज़ैन और ऋतिक जीवन में एक साथ वापस आ जाएंगे। हालांकि, वो इस बात से खुश थे कि, वे दोनों अभी भी सबसे अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों की अद्भुत तरीके से पैरेंटिंग कर रहे हैं।

hrithik roshan and sussanne khan with children

फिलहाल, ऋतिक रोशन अपने दोनों बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। तो आप राकेश रोशन से कितने सहमत हैं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.