By Shivakant Shukla Last Updated:
स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ने 'क्रिसमस 2023' के मौके पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया था। निश्चित रूप से लिटिल गर्ल की नीली आंखें, गोल-मटोल गाल ने कुछ ही सेकंड में इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। अब आगे बढ़ते हुए नन्हीं राहा को अक्सर पैपराजी द्वारा कैप्चर किया जाता है और वास्तव में उनकी मां आलिया भी बच्ची के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करती हैं। इसके अलावा, लविंग पैरेंट्स अक्सर अपनी लाडली के बारे में अनसुने किस्से सुनाते हैं, जो हर किसी को सदमे में डाल देते हैं।
हाल ही में, रणबीर कपूर की एक टीजर क्लिप वायरल हुई, जिसमें वह कपिल शर्मा के आगामी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लॉन्चिंग में अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ शामिल हुए। बातचीत के बीच हमने क्लिप में एक पल देखा, जहां रणबीर से अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपनी बेटी राहा कपूर के लिए डायपर बदलने का काम किया है। इस पर, एक्टर ने खुद पर गर्व किया और कहा, ''मैं वास्तव में बर्प स्पेशलिस्ट था।''
क्लिप के एक अन्य पार्ट में नीतू कपूर को रणबीर कपूर और राहा कपूर के बीच पिता-बेटी की बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। रणबीर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि जब भी राहा कमरे में प्रवेश करती है, रणबीर की आंखें चमक उठती हैं और वह पूरी तरह उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ''राहा जब आती है ना, वो ऐसे हो जाता है… आपको उसका चेहरा देखना चाहिए।''
Ranbir Kapoor का सीक्रेट IG अकाउंट हुआ एक्सपोज, यूजरनेम में लिखी है उनकी और Alia Bhatt की जन्मतिथि। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान जब कॉमेडियन ने दावा किया कि रणबीर कपूर टीनएज में अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की आउटफिट अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे। यह सुनकर रणबीर ने इंतजार नहीं किया और यह कहने के लिए कूद पड़े कि कैसे उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर की महंगी ज्वेलरी भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को दे दिए। उनके शब्दों में, ''मैंने तो मम्मी की ज्वेलरी भी दी है।''
जब Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने पड़ोसी संग खेली होली, बेटी Raha के क्यूट एक्सप्रेशन ने जीता दिल। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
15 मार्च 2024 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक इंटीमेट समारोह में आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाया था। उनके साथ कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। सामने आई कई तस्वीरों और वीडियो में रणबीर कपूर को सिंपल ब्लैक टी-शर्ट पहने कार्यक्रम में आते देखा गया था। हालांकि, उनके आउटफिट का मुख्य आकर्षण निश्चित रूप से उनका कस्टमाइजेशन था, जिस पर उनकी बेटी राहा कपूर का नाम लिखा था।
Ranbir Kapoor की अनएडिटेड फोटोज हुईं वायरल, नेटिजंस ने बूढ़े दिखने पर जताई हैरानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप रणबीर कपूर के खुलासे के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।