बिजी लाइफस्टाइल के चलते हमारा शरीर कई ऐसी बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जिसका असर बीमारी के खत्म हो जाने के बाद भी बना रहता है। उन्हीं बीमारियों में से एक है चिकनपॉक्स (Chicken pox) यानी चेचक की बीमारी। चिक्नपॉक्स जिसको भी होता है, उसके शरीर पर छोटे-छोटे या फिर बड़े लाल दाने निकल आते हैं। इसमें आपको बुखार होने के साथ-साथ सिरदर्द भी बना रहता है। इसका सीधा इलाज अभी तक नहीं आया है, लेकिन इसका वैक्सीन बाजार में जरुर मौजूद है। यदि बच्चों को सही समय पर ये वैक्सीन लगा दिया जाए तो चिक्नपॉक्स के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।
चिकनपॉक्स की बीमारी को ठीक होने में कम से कम एक से दो हफ्ते का वक्त लगता है। जैसे- जैसे चिकनपॉक्स की बीमारी खत्म होती जाती है वैसे-वैसे आपके शरीर पर निकले दाने सूखने लगते हैं, लेकिन दाने तो चलें जाते हैं लेकिन इसके दाग शरीर पर रह जाते हैं। चिकनपॉक्स के दाने जल्दी से नहीं जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे कुछ घरेलू उपाय जिसका इस्तेमाल करके आप चिकनपॉक्स के दाग से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)
सबसे पहले बात करते हैं शहद की जोकि आपके खान के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ आपके चेहरे की भी खूबसूरती को भी बढ़ता है। शहद का इस्तेमाल आप चिकनपॉक्स के दागों को हटाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस शहद को दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। ऐसा यदि आप हर रोज दिन में 2 से 3 करेंगे तो आपके चेहरे पर पड़े दागों के निशान ठीक हो जाएंगे।
वैसे लहसुन की कुछ कलियों का इस्तेमाल करके भी आप अपने चेहरे पर मौजूद चिकनपॉक्स के दागों को हटा सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर इसका रस निकालना होगा। इसके बाद उस रस को दिन में 2 से 3 बार दागों पर लगाना होगा। ऐसा यदि आप रोजना करेंगे तो इससे आपके शरीर पर मौजूद दाग साफ हो जाएंगे।
पपीता का इस्तेमाल कई तरह से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए भी आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक कप पपीते की ही जरुरत पड़ेगी। एक कप पपीते के अंदर पांच चम्मच चीनी और पांच चम्मच दूध डालकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट को दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर आए दाग ठीक हो जाएंगे।
क्या आपको पता है कि चन्दन चेचक के दाग को मिटाने में काफी मददगार साबित होता है। चेचक के दाग मिटाने के लिए आप चन्दन के पाउडर में ओलिव आयल मिलाएं और इसके बाद उस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाए। इस पूरी प्रक्रिया को आप रोजना करें। ऐसा करने से आपके चेचक के दाग ठीक होने लग जाएंगे।
नारियल का तेल चिकनपॉक्स के दाग मिटाने में काफी मददगार है। नारियल तेल को दाग वाली जगह पर लगाकर मसाज करें। यदि आप ऐसा रोज 4-5 बार करेंगे तो आपके शरीर पर आए चेचक के दाग बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना कई तरीके से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। एलोवेरा जैल चेचक के दाग को मिटाने का भी काम करता है। एलोवेरा जैल को दाग पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा रोजना करने से आपके शरीर पर मौजूद सभी दाग साफ हो जाएंगे।
टमाटर सिर्फ सब्जियों का स्वाद ही नहीं बढ़ता बल्कि आपके चेहरे की भी खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है। चेचक के दाग को मिटाने में भी टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप टमाटर के प्लप को दाग वाली जगह पर लगाए और कुछ देर सुखने के बाद उसे धो लें। ऐसा रोजना करने से आपके चेहरे और शरीर पर मौजूद सभी दाग साफ हो जाएंगे। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)
चेचक के दाग को ठीक करने में नींबू काफी असरदार साबित होता है। एक छोटा नींबू को हर सुबह अपने दाग पर रगड़े और इसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके शरीर पर मौजूद सारे दाग साफ हो जाएंगे।
वैसे तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके आप चिकनपॉक्स के दागों से जल्द से जल्द राहत पा सकते हैं लेकिन जरुरी है कि चिकनपॉक्स ठीक हो जाने के बाद एक बार पहले आप डॉक्टर की सलाह मशवरा लें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।