ऋत्विक धनजानी ने एक्स GF आशा नेगी को विश किया बर्थडे, फैंस ने 'पैचअप' के लिए की कामना

हाल ही में, अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आशा नेगी को बर्थडे विश किया, जिसके बाद फैंस ने दोनों के पैचअप को लेकर तमाम तरह की बातें कही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋत्विक धनजानी ने एक्स GF आशा नेगी को विश किया बर्थडे, फैंस ने 'पैचअप' के लिए की कामना

टीवी के फेमस शो 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली आशा नेगी ने 23 अगस्त 2022 को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री लंबे समय से शो के अपने सह-कलाकार ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) को डेट कर रही थीं, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले यह जोड़ी टूट गई थी। हालांकि, अभी भी दोनों एक्टर्स के बीच अच्छे संबंध हैं। आशा के बर्थडे पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी सी पोस्ट साझा की थी। आइए आपको दिखाते हैं।

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

'प्यार की ये एक कहानी' फेम ऋत्विक धनजानी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आशा नेगी के लिए एक हार्दिक नोट लिखा। बर्थडे गर्ल के लिए एक प्यारी सी शुभकामना देने के लिए छोटे पर्दे के अभिनेता ने दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां आशा को कैमरे के लिए पोज देते हुए अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान दिखाते हुए देखा जा सकता है।

(यह भी पढ़ें : मौत से पहले सोनाली फोगाट ने कहा था- 'मेरे खिलाफ साजिश हो रही है', बहन रमन ने किया खुलासा)

'खतरों के खिलाड़ी' के प्रतियोगी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं गॉड्स चाइल्ड। बप्पा तेरी हर ख्वाहिश हर दिन पूरी करे। तुम्हारे अंदर हर जगह प्यार बांटने की ताकत है, जहां भी तुम जाती हो नेगी। यूं ही हमेशा मुस्कुराती रहो और इस दुनिया के साथ रहते हुए इसे और भी बेहतर बनाती रहो। तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार, नेगी।" इस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'थैंक्यू' बोला है।

rithvik

ऋत्विक को आशा के लिए एक पोस्ट शेयर करते देख अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा, ''ओह!! आखिरकार लंबे इंतजार के बाद!! आप एक स्वीटहार्ट और एक सच्चे रत्न हैं ऋत्विक।'' जबकि दूसरे ने कमेंट किया, ''आप दोनों के पुनर्मिलन की कामना करते हैं।''

comments

(यह भी पढ़ें : संजीदा शेख से तलाक के बाद बेटी से नहीं मिल पाने पर छलका आमिर अली का दर्द, दूसरी शादी पर भी की बात)

ऋत्विक ने 'जूम' के 'बाय इनवाइट ओनली सीजन 2' में आने के दौरान आशा और अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने 'आईएएनएस' के हवाले से कहा था, ''मैं अपने सितारों को पर्याप्त रूप से धन्यवाद दे सकता, न केवल उस रिश्ते के लिए और न केवल आशा का मेरे जीवन का एक हिस्सा होने के लिए, बल्कि प्रत्येक इंसान के लिए, जो हम दोनों को एक साथ प्यार करता है। आज तक मुझसे लोग उस समय के बारे में पूछ रहे हैं, जब हमने 'पवित्र रिश्ता' पर एक साथ समय बिताया था।''

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

ऋत्विक और आशा नेगी का रिश्ता

ऋत्विक और आशा को 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर काम करने के दौरान प्यार हो गया था। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2020 में अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। उनके ब्रेकअप की खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था, क्योंकि उन्हें टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माना जाता था।

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

फिलहाल, हम भी यही कामना करते हैं कि, दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम रहे। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.