सायरा बानो दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'साहब की सख्त जरूरत है'

हाल ही में, दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने दिवंगत पति व अभिनेता दिलीप कुमार को याद किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सायरा बानो दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'साहब की सख्त जरूरत है'

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) और उनके दिवंगत पति व एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) एक परफेक्ट कपल थे। दिलीप साहब की मौत के बाद मानो सायरा बानो की दुनिया ही बिखर गई थी। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पति के निधन के बाद सायरा खुद को बेहद अकेला महसूस करती हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख लोगों के साथ शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

saira bano

हाल ही में, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने अपने पति दिलीप के निधन के बाद के अपने जीवन के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि, वह अत्यधिक संकट में हैं और अपने पति के जाने के गम से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। अनुभवी अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि, वह उनके साथ एक खुशहाल जीवन जी रही थीं और उन दोनों के साथ रहने से सब कुछ ठीक चल रहा था। बकौल सायरा, "मैं सब कुछ बहुत खुशी से कर रही थी। सब कुछ बहुत अच्छा था और हम दोनों एक साथ थे। मुझे साहब के साथ घर पर बैठना अच्छा लगता था। वैसे भी, मैं एक आउटगोइंग व्यक्ति नहीं हूं। आज भी मैं बाहर कदम रखना पसंद नहीं करती हूं।" इसके आगे उन्होंने कहा, ''मेरी लाइफ में साहब की सख्त जरूरत है।''

saira bano

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक)

सायरा बानो ने आगे यह भी खुलासा किया कि, वह आजकल लोगों के साथ घुलमिल नहीं रही हैं और वह अक्सर अपना समय अपने करीबी परिवार और रिश्तेदारों के साथ बिताती हैं। अभिनेत्री ने ये भी बताया कि, वह खुद को ध्यान और प्रार्थना में व्यस्त रखती हैं, क्योंकि इससे उन्हें राहत मिलती है।

saira bano

बता दें कि, सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी लोगों के लिए एक मिसाल है। जब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था, तब इनके बीच उम्र का काफी अंतर था। सायरा तब मजह 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के थे। हालांकि उम्र का ये अंतर इनके प्यार के बीच कभी नहीं आया। अपनी जिंदगी के आखिरी कुछ सालों में दिलीप साहब बेहद बीमार थे और कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस दौरान सायरा बानो उनके साथ रहीं और पूरी शिद्दत से उनकी देखभाल की थी, लेकिन आखिरकार दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में सायरा बानो का साथ छोड़ दिया था।

saira bano

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें)

दिलीप कुमार को था बच्चे न होने का दुख

दिलीप कुमार और सायरा बानो को कोई औलाद नहीं है। इसका दुख दोनों को हमेशा से रहा था। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बच्चे न होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि, '1972 में सायरा पहली बार गर्भवती हुईं, लेकिन 8वें महीने में उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी। इस दौरान भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। बाद में हमें पता चला कि, वो बेटा था।' इसके बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं, जिसका दुख दिलीप कुमार को हमेशा रहा था।

saira bano

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने पति ऋषि संग अपनी इंगेजमेंट को किया याद, फैंस बोले- 'रणबीर-आलिया आज करेंगे सगाई!')

फिलहाल, हम यही दुआ करते हैं कि, सायरा बानो जल्द ही अपने पति के निधन के दुख से बाहर आएं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.