सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पति आंनद आहूजा के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

sonam kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी, जिसके बाद वो लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस ने 21 मार्च 2022 को अचानक अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद से ही वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

sonam

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक)

अब बात करते हैं सोनम कपूर के लेटेस्ट फोटोज की। दरअसल, एक्ट्रेस ने 12 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लविंग हसबैंड आनंद के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में हम होने वाली मां को क्रीम कलर की खूबसूरत फ्रिल ड्रेस में देख सकते हैं। वहीं, आनंद ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। इस दौरान आनंद, सोनम को गले लगाए दिख रहे हैं और एक्ट्रेस अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इन्हें शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, "आपका जुनून सवार है।"

sonam kapoor

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने पति ऋषि संग अपनी इंगेजमेंट को किया याद, फैंस बोले- 'रणबीर-आलिया आज करेंगे सगाई!')

इससे पहले, सोनम ने 7 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट से अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक सेल्फी भी शेयर की थी। दोनों इस फोटो में बेहद प्यारे लग रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'मेरा बेबी यहां है।' 

sonam

इसके अलावा, 4 अप्रैल 2022 को सोनम ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने रॉयल मैटरनिटी शूट की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं, जिनमें वो सफेद रंग की मखमली ड्रेस में एक रानी की तरह लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए जमकर पोज दिए थे।

sonam

sonam

(ये भी पढ़ें-करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग रोका सेरेमनी पर कहा- 'जिसको समझना होता है, समझ जाता है')

फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर के होने वाले बेबी का इंतजार है। वैसे, आपको इनकी ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.