विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने शेयर कीं 'चूड़ा-भात रस्म' की तस्वीरें, लाल जोड़े में दिखीं सुंदर

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 18 फरवरी 2022 को शादी रचाई थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने शेयर कीं 'चूड़ा-भात रस्म' की तस्वीरें, लाल जोड़े में दिखीं सुंदर

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) 18 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक। 

sheetal thakur

शादी के बाद विक्रांत और शीतल लगातार अपनी वेडिंग से जुड़ी अनसीन तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब शीतल ने 22 फरवरी 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से दुल्हन बनते हुए पलों की झलक शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वो लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान हम देख सकते हैं कि, उन्हें सजाया जा रहा है। ये शादी से पहले की 'चूड़ा' और 'भात रस्म' की तस्वीरें हैं, जिसमें दुल्हन को सजाया जाता है।

sheetal thakur

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह का 'पति-पत्नी' के रूप में पहला डांस आया सामने, रोमांटिक होता दिखा कपल)

कुछ घंटे पहले, विक्रांत मैसी की खूबसूरत पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पारंपरिक हिमाचली प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें लाल रंग का सूट पहने हुए देखा जा सकता है, उनके सूट पर हैवी स्टोन और जरी की कढ़ाई का काम हुआ है। वो अपनी शादी से पहले पारंपरिक तरीके से सजी थीं। शीतल के रिश्तेदारों ने शादी से पहले कुछ रस्में कीं, जिसमें दुल्हन को लाल चूड़ा, पायल, डबल-टियर शेल कलीरा और एक बड़ी नथ पहनाई गई। खास बात ये है कि, शीतल ने इस रस्म के दौरान बिना मेकअप वाले लुक को चुना, लेकिन उनके चेहरे पर शादी का ग्लो अलग ही दिख रहा था। 

sheetal

sheetal

sheetal

शीतल ठाकुर के लुक की बात करें तो, उन्होंने लाल रंग के सूट के साथ लाल दुपट्टे को कैरी किया था। उनके हाथों में चूड़ा और मेहंदी देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शीतल ठाकुर ने कैप्शन दिया, ''हिमाचली दुल्हन बनते हुए।'' एक्ट्रेस के हिमाचली ब्राइड लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

sheetal

बता दें कि, विक्रांत और शीतल ने 18 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि, ये कपल शादी के बाद अब मुंबई लौट आया है।

sheetal thakur

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने पति गुरमीत के बर्थडे पार्टी की फोटोज कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग कर चुके विक्रांत मैसी ने साल 2019 में सगाई करने के बाद फरवरी 2022 में शादी रचाई।

sheetal thakur

(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़-शोएब के सॉन्ग लॉन्चिंग वीडियो से प्रेग्नेंसी की अटकलें हुईं तेज, फैंस लगा रहे कयास)

वैसे, आपको शीतल ठाकुर का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit -Sheetal Thakur)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.