Shloka Mehta ने Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में पहना शरारा, Isha Ambani पिंक साड़ी में आईं नजर

हाल ही में, अंबानी फैमिली की महिलाओं ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta ने Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में पहना शरारा, Isha Ambani पिंक साड़ी में आईं नजर

अंबानी फैमिली की महिलाएं अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। चाहे वह नीता अंबानी हों, या उनकी बेटी ईशा या फिर उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता व 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट, सभी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस का ध्यान खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, इसकी एक झलक मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखने को मिली, जिसमें अंबानी परिवार की महिलाओं ने शिरकत की।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में श्लोका मेहता ने पहना व्हाइट शरारा

6 नवंबर 2023 को अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से श्लोका मेहता की कुछ अनमोल तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में अंबानी परिवार की बड़ी बहू को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए तैयार होकर कैमरे के सामने खूबसूरत पोज देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, यह उनका शानदार स्टाइल स्टेटमेंट था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। पार्टी के लिए श्लोका ने व्हाइट कलर का शरारा सेट चुना था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

shloka mehta

श्लोका ने व्हाइट कलर का शरारा पहना था, जिस पर जटिल फूलों की कढ़ाई और स्टार्स का वर्क हुआ था। उन्होंने इसे मैचिंग कलर वाले स्टेटमेंट फेदर-डिटेल्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन थी। श्लोका ने अपने आउटफिट को शीयर नेट दुपट्टे के साथ पूरा किया था, जिसके चारों ओर सीक्विन वर्क था।

shloka mehta

श्लोका मेहता ने अपने लुक को एमराल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी से किया स्टाइल

श्लोका ने अपने मनीष मल्होत्रा शरारा सेट को खूबसूरत डायमंड एंड एमराल्ड इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था, जिसमें मोती की लड़ियां थीं। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड बैंगल्स, डायमंड ब्रेसलेट और एक रिंग के साथ पूरा किया था। उनके शाइनी मेकअप में डेवी बेस, लाइट पिंक लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स, हाइलाइटेड चीकबोन्स और पोनीटेल शामिल थी, जिसने श्लोका के लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

shloka

Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहनी पिंक ओम्ब्रे सीक्विन साड़ी

हमें मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से ईशा अंबानी की भी एक तस्वीर मिली। इसमें उनको एक सुंदर बैकग्राउंड के सामने खड़े होकर कैमरे के लिए सुंदर ढंग से पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिसमें एक सुंदर दीवार पेंटिंग दिखाई गई है। हालांकि, यह ईशा की सुंदरता थी, जिसने हमारे दिलों को मोहित कर लिया।

isha ambani

पार्टी के लिए ईशा ने खूबसूरत पिंक कलर की ओम्ब्रे सीक्विन साड़ी चुनी थी। उनकी साड़ी के पल्लू में ग्रीन कलर के शेड्स थे, जो आउटफिट के ओवरऑल लुक को निखार रहे थे। ईशा ने अपनी साड़ी को मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था, जिसके चारों ओर एक बीड बॉक्स पैटर्न था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए कम से कम एक्सेसरीज़ और मेकअप का विकल्प चुना था। ईशा ने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स, ब्रसेलेट और एक हार्ट शेप रिंग के साथ निखारा था। डेवी मेकअप और खुले बाल ने ईशा के लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

isha ambani

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट के लुक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको ईशा अंबानी और श्लोका मेहता का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.