श्लोका मेहता ने जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में लगाए चार चांद, इस खूबसूरत अवतार में आईं नजर

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की बर्थडे पार्टी में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) बेहद ही ख़ास अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है। यहां देखिए श्लोक का बेहतरीन लुक।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

श्लोका मेहता ने जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में लगाए चार चांद, इस खूबसूरत अवतार में आईं नजर

बॉलीवुड गीतकर और शायर जावेद अख़्तर (Javed Akhtar) उर्दू ग़ज़लों के लिए काफी मशहूर हैं। अगर आप उर्दू ग़ज़लों के कायल हैं और आपने जावेद अख़्तर साहब को नहीं सुना तो समझिए आपने कुछ नहीं सुना। जावेद साहब जितनी बेहतरीन शायरी लिखते हैं, वो उतने ही अच्छे फ़िल्मी गीत भी लिखते हैं। जावेद अख़्तर कई फेमस गानों को कंपोज कर चुके हैं। वैसे आज हम आपको जावेद अख़्तर की गज़लों के साथ-साथ उनकी बर्थडे पार्टी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी दिखाने वाले हैं। दरअसल बीते दिन यानि 17 जनवरी को जावेद साहब की 75वीं सालगिराह थी। ऐसे में जावेद अख़्तर ने अपने घर में एक पार्टी का आयोजन किया था।  

इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ-साथ कई मशहूर बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे। वहीं, जावेद अख़्तर ने जन्मदिन के मौके पर एक थीम पार्टी का आयोजन किया था। उनके बर्थडे पार्टी का थीम बॉलीवुड था, जिसमें अधिकांश सेलेब्रिटीज अलग ही अवतार में नजर आए। जहां पापा जावेद की पार्टी में फरहान ने अख्तर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' वाला लुक अपनाया, तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी शानदार अंदाज में नजर आईं। सबसे पहले तो आप सभी बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की दिलचस्प तस्वीरें देखिए। (ये भी पढ़ें: गीता फोगाट ने खूबसूरत फोटो शेयर कर बताया बेटे का नाम, फैंस बोले- दिख रही मां की ममता)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

यूं तो जावेद अख़्तर की थीम पार्टी में कई सेलेब्रिटीज ने चार चांद लगाए, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां मशहूर बिजनेसमैन और रिलयांस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बटोरीं। यही नहीं, मुकेश के साथ उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) भी नजर आए। दरअसल जावेद अख़्तर की बर्थडे पार्टी में मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता के साथ शिरकत की। ऐसे में हमेशा की तरह श्लोका ने बेहद ही खास अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अख़्तर साहब की पार्टी के लिए श्लोका ने इस बार सी ग्रीन कलर का गाउन पहना था। गाउन पर बनी फ्लोरल डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। वहीं, इस ड्रेस को पहनकर श्लोका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। श्लोका ने हर बार की तरह अपना लुक सिंपल और सोबर रखा, लेकिन वो इस लुक के साथ काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति आकाश ने बर्थडे पार्टी के लिए ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था, जोकि मुकेश अंबानी के आउटफिट के साथ मैच कर रहा था। मुकेश ने भी ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। (ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने मां को जन्मदिन पर दिया बेहतरीन तोहफा, कई साल पहले किया था इस गिफ्ट का जिक्र)

आपको बता दें कि जावेद अख़्तर की थीम बर्थडे पार्टी में तमाम सेलेब्रिटीज ने शिरकत की थी। बीते दिन अख़्तर साहब 75 साल के पूरे हो गए हैं। वहीं, अपने जन्मदिन के मौके पर अख़्तर साहब काफी शानदार अंदाज में नजर आए। उन्हें इस दौरान रेट्रो स्टाइल में देखा गया। यही नहीं, उनकी पत्नी और वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी पति का साथ देते हुए रेट्रो लुक को अपनाया था। (ये भी पढ़ें: सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर संग दिखी ऐसी बॉन्डिंग, फोटो देखकर फैंस बोले- खास है ये रिश्ता)

फिलहाल, जावेद अख़्तर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें देखकर मालूम चल रहा है कि सेलेब्रिटीज ने उनकी पार्टी काफी एंजॉय की। वैसे हम उन्हें एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.