सिद्धांत चतुर्वेदी को नव्या नंदा के नाम से छेड़ते दिखे पैपराजी, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को पैपराजी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के नाम से छेड़ते नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

सिद्धांत चतुर्वेदी को नव्या नंदा के नाम से छेड़ते दिखे पैपराजी, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

20 अक्टूबर 2022 को सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotraने अपने घर पर दिवाली पार्टी दी थी। इस प्री-दिवाली बैश में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchanसे लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक, सेलेब्स इस पार्टी में शानदार आउटफिट में नजर आए। वहीं, अनन्या पांडे को उनके खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर के साथ पोज देते हुए भी देखा गया।

diwali party

(ये भी पढ़ें : न्यासा देवगन और मिहिका रामपाल ने जान्हवी के रूमर्ड BF ओरहान संग की पार्टी, वायरल हुईं फोटोज)

इस बीच एक शख्स ऐसा भी था, जिसे इस पार्टी में पैपराजी छेड़ रहे थे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी की। जी हां, जैसे ही इस पार्टी में सिद्धांत चतुर्वेदी ने एंट्री ली, वैसे ही पैपराजी ने उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के नाम से छेड़ना शुरू कर दिया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

sidhant

(ये भी पढ़ें- आयुष शर्मा को याद आए पुराने दिन, बताया- आज भी लोग मुझे कहते हैं 'सलमान खान का जीजा')

पहले तो ये जान लीजिए कि सिद्धांत और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंद के बीच लिंकअप की खबरें काफी समय से चलती आ रही हैं। कुछ समय पहले ही पैपराजी ने नव्या को सिद्धांत की कार में स्पॉट किया था। वहीं, यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते भी नज़र आते हैं। 

sidhant

अब आपको दिखाते है वह वीडियो, जिसमें पैपराजी सिद्धांत को नव्या के नाम से छेड़ते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हुआ यह कि मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सिद्धांत चतुर्वेदी अकेले ही पहुंचे थे। ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में वह काफी जच रहे थे। जैसे ही उन्होंने पैप्स के लिए पोज देकर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो उनके पीछे से कुछ कैमरापर्सन ने उनसे पूछा, ''नव्या जी आ रही हैं।'' 

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

सिद्धांत चतुर्वेदी ने जब यह सुना कि कोई उनसे कह रहा है कि नव्या जी आ रही हैं, तो वह काफी असहज हो गए और उन्होंने पैपराजी को पलटकर जवाब देते हुए कहा, ''क्या कह रहे हो यार।'' बता दें कि इस पार्टी में नव्या नवेली ने एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ शिरकत की थी। रेड कलर के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नव्या काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। 

navya

 

(ये भी पढ़ें- नीरू बाजवा की बहन व एक्ट्रेस रुबीना बाजवा 26 अक्टूबर को मंगेतर गुरबख्श सिंह संग करेंगी शादी)

सिद्धांत के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। वहीं, नव्या इन दिनों 'व्हाट द हेल नव्या' में नज़र आ रही हैं। इस शो में नव्या के साथ उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन भी नजर आती हैं। यह एक टॉक शो है, जिसमें ये तीनों किसी न किसी मुद्दे पर चर्चा करती हैं।

sidhant

sidhant

खैर, हमें तो सिद्धांत की फिल्म 'फोन भूत' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, आप इस वीडियो पर क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।   

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.