अरिजीत सिंह की लव लाइफ और दो शादियां: साल भर भी नहीं चल पाई थी सिंगर की पहली शादी

आइए इस स्टोरी में हम आपको बी-टाउन के ‘मेलोडी किंग’ अरिजीत सिंह की लव लाइफ से लेकर दो शादियों तक के बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अरिजीत सिंह की लव लाइफ और दो शादियां: साल भर भी नहीं चल पाई थी सिंगर की पहली शादी

‘क्योंकि तुम ही हो’ गाने से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल छूने वाले सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। अरिजीत के द्वारा गाए गए सभी गाने उनके फैंस के दिलों को छूते हैं। इसीलिए उन्हें ‘जादुई सिंगर’ कहना गलत नही होगा। वो इस वक्त म्यूजिक इंडस्ट्री के लीडिंग सिंगर्स की टॉप लिस्ट में शुमार हैं। भले ही अरिजीत सिंह म्यूजिक जगत में एक बेताज बादशाह हों, लेकिन उनकी लव लाइफ काफी दिक्कतों से भरी रही है। आइए इस स्टोरी में हम आपको बी-टाउन के ‘मेलोडी किंग’ अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह की फैमिली

25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में जन्मे अरिजीत सिंह के पिता कक्कर सिंह एक पंजाबी थे, वहीं उनकी मां अदिति सिंह बंगाली थीं। आज अरिजीत जिस भी मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी फैमिली का बड़ा योगदान है। उनकी नानी एक गायिका थीं, उनकी मौसी एक इंडियन क्लासिकल सिंगर थीं, उनके मामा एक तबला वादक थे। साथ ही, अरिजीत सिंह की मां अदिति सिंह भी एक गायिका थीं। अरिजीत सिंह ने अपनी फैमिली से सिंगिंग के गुण सीखे हैं।

Arijit Singh Family

जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में अरिजीत सिंह की मां का निधन हुआ था। दरअसल, अरिजीत सिंह की मां कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके चलते उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 17 मई 2021 को सिंगर की मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी और वह पूरी तरह ठीक हो गई थीं। लेकिन इसके बाद उन्हें सेरिब्रल स्ट्रोक आया, जिसकी वजह से उनकी मां ने 19 मई 2021 को इस दुनिया व अपने बेटे को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

(ये भी पढ़ें- कुमार सानू की लव लाइफ: रचाई है दो शादियां, मीनाक्षी शेषाद्रि संग जुड़ा था सिंगर का नाम)

Arijit Singh Mother

अरिजीत सिंह का करियर

अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ से की थी। भले ही, फिनाले से 6 हफ्ते पहले ही अरिजीत सिंह को शो से निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को अपने सुरीले गानों से भर दिया है। अरिजीत सिंह ने फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘क्योंकि तुम ही हो’ से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'कबीरा', 'सुनो ना संगमरमर', 'मस्त मस्त', 'हमदर्द' जैसे कई सुपरहिट गानों से अपने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल पर अमिट छाप छोड़ी है। अरिजीत सिंह अपनी जादुई आवाज के दम पर 'नेशनल अवॉर्ड' से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह की पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी

अरिजीत सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी प्राइवेट लाइफ की झलकियां जल्दी नहीं दिखाते हैं। इसी वजह से अरिजीत सिंह की पहली वाइफ रूपरेखा बनर्जी (Ruprekha Banerjee) के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। कहा जाता है कि, अरिजीत सिंह अपनी पहली वाइफ रूपरेखा से ‘गुरुकुल’ के सेट पर मिले थे। रूपरेखा उनकी को-कंटेस्टेंट थीं, और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत भी हुई। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में शादी कर ली थी।

(ये भी पढ़ें- कुमार सानू की लव लाइफ: रचाई है दो शादियां, मीनाक्षी शेषाद्रि संग जुड़ा था सिंगर का नाम)

Arijit Singh First Wife Ruprekha Banerjee

अरिजीत सिंह का पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी संग तलाक

हालांकि, पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी संग अरिजीत सिंह की मैरिड लाइफ ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। दोनों ने जिस साल शादी की, उसी साल तलाक लेने का भी फैसला कर लिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि, दोनों की ये शादी जल्दबाजी में हुई थी, जो एक गलत निर्णय साबित हुआ। ये शादी जितनी जल्दी में हुई थी, तलाक भी उतना दर्दभरा रहा था, जो उनके गानों में बखूबी झलकता है।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी कोयल रॉय

पहली पत्नी संग तलाक लेने के बाद अरिजीत सिंह ने अपनी वर्तमान पत्नी कोयल रॉय (Koel Roy) से 20 जनवरी 2014 में बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। कोयल रॉय, अरिजीत सिंह के बचपन की दोस्त थीं, जो अब हमसफर बन चुकी हैं। अरिजीत की तरह कोयल की भी ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी भी किसी बंगाली शख्स से ही हुई थी, लेकिन उनका तलाक हो गया था। वहीं, अरिजीत सिंह ने अपनी दूसरी शादी को पूरी तरह सीक्रेट रखा था। उनकी शादी में एक मात्र म्यूजिक कंपोजर प्रीतम शामिल हुए थे। उन्होंने शादी के काफी समय बाद मीडिया के सामने अपनी दूसरी वाइफ के बारे में बताया था।

Arijit Singh Second Wife Koel Roy

अपनी शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखने के पीछे की वजह एक बार अरिजीत सिंह ने ‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। अरिजीत सिंह ने कहा था, ‘हमने बहुत समय पहले शादी की थी। लेकिन हमने इसे अब एक समारोह के साथ आधिकारिक कर दिया है। मेरे जीवन में बहुत सारी परेशानियां थीं। मैं अलगाव के दौर से गुजर रहा था। मैं बहुत चीजों से गुजर चुका हूं। मैं फिर उस दौर से नहीं गुजरना चाहता हूं। तो इस पर अब बात नहीं करते हैं।’ अरिजीत सिंह जितना हो सके अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं और जब भी कोई मीडिया पर्सन उनसे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करता है, तो वो बताने से इनकार कर देते हैं।

(ये भी पढ़ें- दिलीप से नाराज मधुबाला ने गुस्से में की थी किशोर कुमार संग शादी, 9 साल तक निभाया था साथ)

Arijit Singh Wife Koel Roy

अरिजीत सिंह के बच्चे

अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल रॉय तीन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं। अरिजीत और कोयल के दो बेटे हैं, वहीं कोयल की पहली शादी से उन्हें एक बेटी है। अरिजीत और कोयल अपनी मैरिड लाइफ में काफी ज्यादा खुश हैं।

Arijit Singh Children

अरिजीत सिंह का नेट वर्थ

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के लीडिंग सिंगर हैं, ऐसे में इस बात पर शक करने की जरूरत नहीं है कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अरिजीत सिंह एक गाने के 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं और एक कॉन्सर्ट से वो 1.5 करोड़ रुपए कमाते हैं। साल 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 53 करोड़ रुपए है।

Arijit Singh Net Worth

सिंपल लाइफस्टाइल में जीना पसंद करते हैं अरिजीत सिंह

बॉलीवुड में जहां हर एक सेलिब्रिटी लैविश लाइफस्टाइल जीना पसंद करता है, वहीं अरिजीत सिंह सादा जीवन जीने में यकीन करते हैं। यहां तक कि, उनके पास कार भी नहीं है। एक बार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में जब अरिजीत सिंह से एक कार खरीदने के बारे में पूछा गया था, तब सिंगर ने कहा था, ‘कार? क्या कार? मेरे पास अभी भी कार नहीं है। मैं अभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करता हूं। मैं रिकॉर्डिंग करने के लिए आने-जाने में ऑटो लेता हूं। कलकत्ता में, मैं मुर्शिदाबाद जाने के लिए ट्रेन लेता हूं और अपने घर तक जाने के लिए मैं साइकिल रिक्शा लेता हूं।’

(ये भी पढ़ें- रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती)

Arijit Singh Life Style

फिलहाल, ग्लैमर दुनिया में अपनी सादगी के चलते अरिजीत सिंह लोगों के दिलों को जीत लेते हैं। उनकी लव लाइफ चाहे जैसी भी हो, लेकिन उनके लाखों फैंस अपने मेलोडी सिंगर से बहुत प्यार करते हैं। तो आपको अरिजीत सिंह की लव लाइफ कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Arijit Singh FC)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.