सोनम कपूर की गोद भराई हुई कैंसिल, होने वाले नाना-नानी अनिल और सुनीता ने लिया फैसला!

एक्ट्रेस सोनम कपूर की गोद भराई का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर की गोद भराई हुई कैंसिल, होने वाले नाना-नानी अनिल और सुनीता ने लिया फैसला!

इस सप्ताह की शुरुआत एक सुखद खबर के साथ हुई थी कि, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय मुंबई में हैं और 17 जुलाई 2022 को बोहेमियन थीम के साथ वह गोद भराई करेंगी। यह कार्यक्रम कथित तौर पर होने वाले नाना-नानी अनिल और सुनीता कपूर द्वारा आयोजित किया जा रहा था। इसे सोनम की दोस्त व डिजाइनर मसाबा गुप्ता द्वारा स्टाइल किए जाने की उम्मीद थी। अफवाह यह है कि, कोविड से संबंधित परेशानियों के बाद इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है।

sonam

(ये भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? राखी सावंत ने एक्ट्रेस की पहली प्रेग्नेंसी का दिया हिंट)

कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र के अनुसार, फैमिली गोद भराई का इंतजार कर रही थी और कुछ समय से इसकी तैयारी कर रही थी। बांद्रा में कविता सिंह के बंगले रॉकडेल में आयोजित होने वाले इस फंक्शन में आमंत्रित भी मेहमानों के लिए कस्टमाइज्ड हैम्पर्स भेजे गए थे। हालांकि, कोविड के बारे में चिंताएं सामने आईं और परिवार ने किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए विशेष रूप से होने वाली मां और उसके बच्चे के लिए इस कार्यक्रम को कैंसिल करने का फैसला किया।

Sonam Kapoor

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट जुड़वा बच्चों को दे सकती हैं जन्म, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें)

सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म का एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने की उम्मीद थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे और कपल के करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य शामिल होने वाले थे। सोनम को कल रात शहर के एक रेस्तरां में डिनर करते हुए देखा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा था।

सोनम कपूर के पिता और एक्टर अनिल कपूर ने बेटी की गर्भवास्था पर 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अपने जीवन में आने वाले नए अध्याय के बारे में बात की थी। अनिल ने कहा था, "मुझे लगता है कि, यह एक ऐसी भूमिका है, जिसके लिए मैं तैयारी नहीं कर सकता। मुझे इसके बारे में बहुत सहज होना होगा। मैं वास्तव में चाहता हूं कि, मैं आपको बताऊं कि, मैं इसके बारे में कैसा महसूस करता हूं। मेरी पत्नी सुनीता तैयारी कर रही हैं, लेकिन मैंने कोई तैयारी नहीं की है।”

sonam

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ-विक्की कौशल एक्ट्रेस के बर्थडे पर कर रहे प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की प्लानिंग! रिपोर्ट)

फिलहाल, हमें सोनम कपूर के बेबी का बेसब्री से इंतजार है, जिसे वह अगस्त 2022 में जन्म देने वाली हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.